-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Case New Update Female From Bengal Is Arrested Case Still Has Suspense
सैफ अली खान मामले में आ रही है रोजाना नई अपडेट, फिर भी मामले में सस्पेंस बरकरार
- Written By: अदिति भंडारी
सैफ अली खान पर हमले का केस लगातार उलझता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसके नाम पर रजिस्टर फोन नंबर आरोपी के पास मिला। फॉरेंसिक और सीसीटीवी साक्ष्य मामले को और संदिग्ध बना रहे हैं।

सैफ अली खान मामले में आ रही है रोजाना नई अपडेट, फिर भी मामले में सस्पेंस बरकरार (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले का केस दिन पर दिन सुलझने की जगह उलझता जा रहा है। इस केस में मुंबई पुलिस को एक और सुराग मिला है, जिसने केस में नए ट्विस्ट को जन्म दे दिया है। केस के दौरान मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार की गई शख्स जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा था, वो इस महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने अभी भी पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है, पर कहा जा रहा है कि अब उस रात का पूरा सच सामने आ जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान हमले मामले में जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसे यह महिला अच्छी तरह जानती है। इस महिला को कोलकाता से मुंबई ले जाने के लिए पुलिस ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है। इसके बाद शरीफुल और उस महिला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
सैफ अली खान के केस में हर दिन नई अपडेट लोगों को गुमराह कर रही है, साथ ही कई सवाल भी पैदा कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर दिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं, आखिर मामला क्या है? क्या पुलिस बस हवा में तीर चला रही है? जिसे गिरफ्तार किया है, उससे फॉरेंसिक एविडेंस मेल क्यों नहीं खा रहे हैं? और आरोपी खुद को गुनाहगार क्यों बोल रहा है? इन सवालों का जवाब अभी भी मुंबई पुलिस के पास नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
मुंबई पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी लगातार बोल रहे हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस यह सब सबूत को मजबूत करने के लिए कर रही है। क्योंकि सीसीटीवी में जो शख्स नजर आया है और जिसे गिरफ्तार किया गया है, उसमें संशय है। मुंबई पुलिस यह पता लगाना चाह रही है कि वह शख्स अकेला था या उसके साथ कोई और भी मिला हुआ है। दूसरी ओर फॉरेंसिक एक्सपर्ट का दावा भी पुलिस के खिलाफ जा रहा है, जो इस गिरफ्तारी में संदेह पैदा कर रहा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रोफेसर दिनेश राव का कहना है कि सैफ पर हुए हमले को लेकर जो बात कही जा रही है, उससे लीलावती अस्पताल की मेडिकल-लीगल रिपोर्ट भी जांच के घेरे में आ सकती है। क्योंकि जिन जख्मों का जिक्र किया गया है, वो जख्म उस तरह के नहीं हैं, जो चाकू के लगने से होते हैं। जबकि दूसरी ओर अस्पताल वालों ने एक्टर के शरीर से चाकू बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। अब सवाल यह उठता है कि सैफ के शरीर में चाकू कैसे गया, जबकि फॉरेंसिक की रिपोर्ट में चाकू का जिक्र ही नहीं है।
इस बीच इस केस की जांच अभी भी जारी है। पुलिस द्वारा बांगलादेशी शख्स शरीफुल को पकड़ लिया गया है। अब पुलिस दूसरी गिरफ्तारी में लगी है। इस मामले में हर रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं, देखना यह है कि केस पूरी तरह कब सुलझेगा।
Saif ali khan case new update female from bengal is arrested case still has suspense
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














