-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Attack Was Planned In Bangladesh Before Mohammad Shariful Islam Shahzad Came To India Police Investigating Fact
क्या बांग्लादेश में पहले ही बन गया था सैफ अली खान पर हमले का प्लान, इस एंगल से भी जांच कर रही है पुलिस
- Written By: अनिल सिंह
क्या बांग्लादेश में पहले ही सैफ अली खान पर हमले की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी। क्या रणनीति के तहत भारत आकर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ अली खान पर हमला किया है। इस एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या पहले ही लिखी गई थी सैफ अली खान पर हमले की स्क्रिप्ट?
मुंबई: सैफ अली खान अटैक मामले में मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दलील दी है कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने हॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर लूट की कोशिश की और उन पर जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने अदालत में यह दलील भी दी कि पुलिस फिलहाल इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। क्योंकि एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से घुसपैठ करने के बाद भारत पहुंचता है और सैफ अली खान के घर में चोरी करने के प्रयास के तहत उन पर हमला करता है। तो हो सकता है कि हमले की ये साजिश पहले ही बांग्लादेश में बना ली गई हो। अदालत में भी पुलिस की दलील को स्वीकार किया और इस मामले की जांच करने के लिए न्यायालय ने गिरफ्तार किए आगे आरोपी शहजाद को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है।
पुलिस ने अदालत में साफ शब्दों में कहा कि शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत की सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश किया है। यहां आने के बाद वह अपना नाम बदलकर रह रहा था। उसने अपना नाम बिजॉय दास रख लिया। देखने से तो यह मामला लूट और पकड़ने से बचने के लिए किए गए हमले की तरह दिख रहा है। लेकिन पुलिस का यह मानना है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय साजिश वाले एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जांच के बाद यह पता चल जाएगा की पुलिस का शक सच है या गलत। ऐसे में अदालत ने भी पुलिस को इस मामले में जांच आगे बढ़ाने की अनुमति दी है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान के मेडिक्लेम पर छिड़ी बहस, डाक्टर ने बिम्मा कंपनी पर उठाया सवाल
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
15 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एक अज्ञात शख्स आया था। जिस पर मेड की नजर पड़ी और जब मेड ने हल्ला मचाया तो सैफ अली खान भी मौके पर पहुंच गए। तब घर में चोरी करने की इरादे से घुसे शख्स ने चाकू से सैफ अली खान पर एक के बाद एक लगातार वार किया। सैफ अली खान को 6 जगह चोट लगी। जख्मी अवस्था में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई और अब खतरे से बाहर हैं। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
Saif ali khan attack was planned in bangladesh before mohammad shariful islam shahzad came to india police investigating fact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














