-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Attack Case Police Accused To Actor House To Recreate Crime Scene
Saif Ali Khan Attack Case: पुलिस का बड़ा कदम, शहजाद को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई अभिनेता के घर
- Written By: अदिति भंडारी
सैफ अली पर हुए हमले ने पूरी मुंबई पुलिस को हिला कर रख दिया है। यह केस रोज नया-नया मोड़ ले रहा है। हाल ही में पुलिस को एक्टर के घर में आरोपी के 19 फिंगर प्रिंट मिले हैं। आज पुलिस ने आरोपी को सीन को रीक्रिएट करने को कहा।

पुलिस ने किया बड़ा कदम, आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई अभिनेता के घर (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले का केस के मामले में एक के बाद एक नया रुख ले रहा है। इस मामले में हाल ही में मुंबई पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शरीफुल से पुछताछ के बाद कई राजों से पर्दा उठा। इसमें पुलिस के सामने एक और सुराग सामने आया है। पुलिस को सैफ अली खान के घर ने आरोपी के 19 फिंगर प्रिंट्स मिले है, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस को उनके बाथरुम की खिड़की, डक्ट शाफ्ट, सीढ़ियों, बालकनी और उस सीढ़ी से फिंगर प्रिंट मिले है जिसका प्रयोग आरोपी ने सैफ के घर में घुसने के लिए किया था।
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मुंबई पुलिस जांच के तहत क्राइम सीन को फिर से बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर ले गई। मंगलवार की सुबह, पुलिस अधिकारियों ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में पहचाने गए आरोपी के साथ क्राइम सीन को फिर से बनाने के लिए कई जगहों का दौरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
यहां देखे पोस्ट-
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Police brought Mohammad Shariful Islam Shehzad, the accused in the Saif Ali Khan attack case to the National College Bus Stop to recreate the crime scene. pic.twitter.com/KNFmLFoHrO — ANI (@ANI) January 21, 2025
आरोपी को सबसे पहले सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर ले जाया गया, जहां हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम नेशनल कॉलेज बस स्टॉप पर गई। टीम को रेलवे स्टेशन से पुलिस जीप में निकलते और बांद्रा पुलिस स्टेशन लौटते भी देखा गया।
यह हमला पिछले हफ्ते हुआ था जब घुसपैठिया चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। घुसपैठिए और उसकी नौकरानी के बीच टकराव के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे सैफ की वक्षीय रीढ़ में चाकू से वार किया गया।
पुलिस के बयान के अनुसार, अपराध की जांच के लिए विभिन्न जांच दल गठित किए गए थे और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 311, 312, 331(4), 331(6) और 331(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा, पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पैतृक गांव भागने वाला था, तभी उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पता चला कि आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का मूल निवासी है। आरोपी को रविवार को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और कथित तौर पर उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
– एजेंसी इनपुट के साथ
Saif ali khan attack case police accused to actor house to recreate crime scene
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














