Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामायण से पहले साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू, जुनैद खान संग ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज

Sai Pallavi Bollywood Debut: रामायण से पहले साई पल्लवी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ उनकी फिल्म ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 15, 2026 | 02:46 PM

एक दिन फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ek Din First Poster Release: साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खास बात यह है कि रणबीर कपूर स्टारर रामायण से पहले ही वह हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर लेंगी। साई पल्लवी की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ है, जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

फिल्म ‘एक दिन’ की अनाउंसमेंट काफी समय पहले हो चुकी थी, लेकिन अब जाकर मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर रिलीज किया है। 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के शुभ मौके पर आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

साई पल्लवी की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज

पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ में आइसक्रीम पकड़े मुस्कुराते हुए सड़क पर चलते दिख रहे हैं। पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री काफी नेचुरल और फ्रेश लग रही है, जिसे देखकर फैंस इस रोमांटिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आर्मी डे पर यामी गौतम का सलाम, ‘आर्टिकल 370’ की झलक शेयर कर बोलीं- आज और हर दिन, जय हिंद

विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट, तारा सुतारिया से ब्रेकअप की अफवाहों को मिली नई हवा

Vivek Agnihotri BMC Election: विवेक अग्निहोत्री की वोटर्स से खास अपील, ओपन स्पेस को लेकर उठाए गंभीर सवाल

In the chaos of life, love will find you… Ek Din❤️#SaiPallavi #JunaidKhan Directed by: Sunil Pandey
Written by: Sneha Desai, Spandan Mishra
Produced by: Mansoor Khan, Aamir Khan, Aparna Purohit
Music: Ram Sampath
Lyrics: Irshad Kamil
Co-Producer: B. Srinivas Rao
Associate… pic.twitter.com/xNCfzYbHF4
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) January 15, 2026


मेकर्स ने पोस्टर के साथ यह भी कंफर्म कर दिया है कि ‘एक दिन’ का टीजर 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की रिलीज को ध्यान में रखते हुए ‘एक दिन’ को पोस्टपोन किया गया है। अब यह फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें- आर्मी डे पर यामी गौतम का सलाम, ‘आर्टिकल 370’ की झलक शेयर कर बोलीं- आज और हर दिन, जय हिंद

जुनैद खान संग मचाएंगी धमाल

आमिर खान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जो इससे पहले धोबी घाट और दिल्ली बेली जैसी चर्चित फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जुनैद खान ने हाल ही में महाराज से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और बड़े पर्दे पर वह लवयापा में नजर आए थे। अब ‘एक दिन’ में उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ देखने को मिलेगी। वहीं साई पल्लवी इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर के साथ रामायण में माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी, जो इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी।

Sai pallavi bollywood debut ek din first poster release with junaid khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 02:46 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Junaid Khan
  • Upcoming Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.