Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी

The Alliance New Promo: रियलिटी शो 'द अलायंस' के नए प्रोमो में मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री से दर्शक हैरान हैं। अपनी नई सीरीज के प्रमोशन के लिए शो पर सितारें पहुंचे।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 03:35 PM

'द अलायंस' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mouni Roy The Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के फेमस रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया का तापमान अचानक बढ़ा दिया है। इस शो में आने वाले हर नए मोड़ के साथ दर्शकों की क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जारी हुए इस प्रोमो में टीवी और बॉलीवुड के 3 बड़े चेहरे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया एक साथ नजर आए हैं।

तीनों कलाकारों को अचानक शो के मंच पर देखकर फैंस के बीच यह भ्रम फैल गया कि क्या ये सितारे वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मुख्य खेल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो के होस्ट और फेमस एक्टर कुणाल खेमू ने प्रोमो की शुरुआत में एक बेहद रहस्यमयी बयान दिया।

प्रोमो में दिखे सस्पेंस और ड्रामे का पूरा सच

कुणाल खेमू ने किसी प्रतियोगी के बाहर होने का संकेत देते हुए कहा कि जब कोई बाहर जाता है तो किसी न किसी की एंट्री जरूर होती है। इसी बयान के फौरन बाद मौनी, निमृत और अविनाश की एंट्री दिखाई गई, जिसने घर के अंदर मौजूद बाकी सदस्यों के भी होश उड़ा दिए।

सम्बंधित ख़बरें

Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना

‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब

‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस

Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी

प्रोमो में अर्सलान गोनी और कुशल टंडन की बातचीत भी दिखाई गई है, जहां ‘स्कॉर्पियन’ नाम के एक नए ग्रुप की चर्चा हो रही है। इस बातचीत से दर्शकों को लगा कि ये तीनों नए सदस्य इसी नए गुट का हिस्सा बनने आए हैं।

प्रतियोगी नहीं बल्कि इस खास मकसद से पहुंचे सितारे

दर्शकों के बीच मची इस भारी हलचल के बीच अब इस एंट्री के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। खबरों के अनुसार, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया इस शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने नहीं आए हैं।

दरअसल यह तीनों कलाकार अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ के प्रमोशन के सिलसिले में इस मंच पर पहुंचे हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन के प्रचार के लिए मेकर्स ने रियलिटी शो का मंच चुना।

ये भी पढ़ें: ‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब

घर के अंदर बदलने लगे हैं शक्ति समीकरण

एक्टर कुशल टंडन के शो का नया ‘एस’ बनने की मजबूत संभावना जताई जा रही है। अगर कुशल को यह नई जिम्मेदारी मिलती है तो घर के कहानी को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

कुशल टंडन और अर्सलान गोनी के बीच का तनाव किसी से छिपा नहीं है, ऐसे में कुशल का मजबूत होना अर्सलान के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकता है। हाल ही में कुशल की वंशज सिंह से हुई तीखी बहस के बाद कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

The alliance new promo mouni roy avinash mishra nimrit kaur ahluwalia entry rumours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 03:35 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.