दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
Raveena Tandon Pet Dog: मुंबई एयरपोर्ट पर रवीना टंडन और दिशा पाटनी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रवीना अपने पेट डॉग से दिशा की मुलाकात करवाती हैं।
- Written By: सोनाली झा
रवीना टंडन और दिशा पाटनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raveena Tandon Disha Patani Video: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक बार फिर अपने पशु प्रेम को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर सामने आया एक प्यारा वीडियो है। इस वीडियो में रवीना अपने पालतू डॉग के साथ नजर आ रही हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री दिशा पाटनी से होती है, जिसके बाद दोनों के बीच का क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन अपने पेट डॉग के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। तभी वहां से गुजर रही दिशा पाटनी की नजर डॉगी पर पड़ती है। रवीना मुस्कुराते हुए दिशा को अपने पालतू डॉग से मिलवाती हैं। दिशा भी बड़े प्यार से डॉगी को सहलाती हैं और उसके साथ कुछ देर खेलती नजर आती हैं। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियां आपस में बातचीत करती हैं।
सिंपल लेकिन स्टाइलिश रहा दोनों का लुक
एयरपोर्ट लुक की बात करें तो दोनों अभिनेत्रियों ने इस दौरान बेहद कैजुअल और स्टाइलिश आउटफिट चुना। रवीना टंडन ब्लैक रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट दिखाई दिया। वहीं दिशा पाटनी ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था। दोनों का सिंपल एयरपोर्ट स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
जानवरों के प्रति खास लगाव रखती हैं रवीना टंडन
रवीना टंडन लंबे समय से पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं, वह समय-समय पर जानवरों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी आवाज उठाती रही हैं। कुछ समय पहले रवीना ने एयरपोर्ट पर मिले एक लावारिस पिल्ले को रेस्क्यू किया था। उन्होंने उसका नाम ‘भैरव’ रखा और बाद में उसके लिए एक सुरक्षित घर भी तलाशा।
पालतू जानवरों के साथ यात्रा को लेकर भी उठा चुकी हैं आवाज
रवीना टंडन पहले भी पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने की सुविधाओं को लेकर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने एयर इंडिया से अनुरोध किया था कि वह ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे यात्री अपने पालतू जानवरों के साथ आसानी से सफर कर सकें। उनके मुताबिक, पालतू जानवर परिवार का हिस्सा होते हैं और उनके साथ यात्रा करना आसान बनाया जाना चाहिए।
