Love & War Update: 20 घंटे काम, नो बर्थडे ब्रेक! ‘लव एंड वॉर’ पर दिखेगा संजय लीला भंसाली खास विजन

Love & War Update: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की इस ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा के दो भव्य म्यूजिकल सीक्वेंस शूट हो चुके हैं।
Sanjay Leela Bhansali Film Love & War Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal
संजय लीला भंसाली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Leela Bhansali Film Love & War: भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपने भव्य विज़न के साथ बड़े पर्दे पर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। यह ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को एक साथ लीड रोल में पेश करेगा।

संजय लीला भंसाली को उनकी भव्य विजुअल स्टोरीटेलिंग, शानदार सेट डिजाइन और भावनात्मक गहराई के लिए जाना जाता है। ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। अब ‘लव एंड वॉर’ को उनके करियर के सबसे बड़े और साहसिक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।

संजय लीला भंसाली ने कही ये बात

दिलचस्प बात यह है कि अपने जन्मदिन के मौके पर भी भंसाली ने जश्न मनाने के बजाय फिल्म के सेट पर रहना चुना। उन्होंने कहा कि काम ही उनकी असली पहचान है और एक कलाकार के रूप में अब वह पहले से ज्यादा निडर हो चुके हैं। संजय लीला भंसाली के मुताबिक, वह हर दिन लगभग 20 घंटे काम कर रहे हैं और उन्हें इस प्रक्रिया में आनंद आ रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि इस फिल्म के जरिए वह कुछ खास करने की कोशिश कर रहे हैं।

लव एंड वॉर का भव्य म्यूजिकल सीक्वेंस

हाल ही में खबर आई है कि ‘लव एंड वॉर’ के लिए दो भव्य म्यूजिकल सीक्वेंस शूट किए जा चुके हैं। भंसाली ने इन गानों को सिर्फ विजुअल स्पेक्टेकल बनाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी कोरियोग्राफी, मूवमेंट और स्टेजिंग को कहानी की भावनात्मक गहराई से जोड़ा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की पृष्ठभूमि युद्धकालीन दौर में सेट एक इमोशनल लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें प्रेम और संघर्ष की टकराहट दिखाई जाएगी।

लव एंड वॉर के स्टार कास्ट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसी पावरहाउस तिकड़ी के साथ भंसाली का यह सहयोग पहले ही सिनेप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इंडस्ट्री के जानकार इसे आने वाले समय की एक सिनेमाई घटना के रूप में देख रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ से भंसाली एक बार फिर यह साबित करने की तैयारी में हैं कि भव्यता, भावनाओं और संगीत का संगम ही उनकी फिल्मों की असली पहचान है। अब देखना यह है कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com