-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Abhijit Deepke National Meeting Sambhajinagar Cjp Kya Bolti Public Campaign In India
Kya Bolti Public Campaign: देशभर में संगठन विस्तार के लिए अभिजीत दीपके ने बनाया CJP का रोडमैप
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
CJP Kya Bolti Public Campaign: छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी ने पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर चुनाव से दूरी और शिक्षा, बेरोजगारी व जनहित के मुद्दों पर देशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान किया।

CJP का क्या बोलती पब्लिक कैम्पेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
CJP Kya Bolti Public Campaign In India: राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से चर्चा में आए कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) ने छत्रपति संभाजीनगर में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में अपने भविष्य की रणनीति तय कर दी है। नीट आंदोलन की पृष्ठभूमि से उभरे इस संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उसका तत्काल लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि देशभर में जनदबाव तैयार कर सरकारों और राजनीतिक दलों को शिक्षा, बेरोजगारी, संविधान, न्याय व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर जवाबदेह बनाना होगा।
इसी उद्देश्य से पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया और सितंबर से देशव्यापी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। राजनीतिक दृष्टि से छत्रपति संभाजीनगर में संपन्न हुवी यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पहली बार संगठन ने आंदोलन से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर का संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की औपचारिक शुरुआत की है।
बैठक में तय किया गया कि देश को पांच क्षेत्रों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद राज्य, जिला और तहसील स्तर तक समितियों का गठन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
छत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई
कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने खोला राज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया पूरा सच
पार्टी की जिम्मेदारियां बांटी गईं
दो दिवसीय बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन रहा। अभिजीत दीपके संगठन के प्रमुख के रूप में नेतृत्व करेंगे। आशुतोष रांका को राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रत्ना सिंह विधिक मामलों का दायित्व संभालेंगी, जबकि वैष्णवी गौर नीति एवं शोध प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगी। सौरव दास को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर भी सहमति बनी।
चुनाव नहीं, जनदबाव की राजनीति
बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दोहराया कि सीजेपी फिलहाल किसी राजनीतिक दल के रूप में चुनाव नहीं लड़ेगी। संगठन स्वयं को ‘पब्लिक प्रेशर ग्रुप’ के रूप में विकसित करेगा। उनका कहना था कि किसी एक व्यक्ति या दल से देश की सभी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। इसलिए समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को साथ लेकर मुद्दा आधारित जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
शिक्षा और बेरोजगारी को बनाया सबसे बड़ा मुद्दा
बैठक में कहा गया कि देश में शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और निजी शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस आम परिवारों की पहुंच से बाहर हो चुकी है। मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा में भारी शुल्क तथा प्रबंधन कोटे के नाम पर बड़ी राशि वसूले जाने पर चिंता व्यक्त की गई। बेरोजगारी को भी राष्ट्रीय संकट बताते हुए कहा गया कि लाखों डिग्रीधारी युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संगठन ने शिक्षा को अधिकार और रोजगार को सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की घोषणा की।
संविधान, न्यायपालिका और मीडिया पर भी चर्चा
बैठक में भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, न्याय व्यवस्था में आम नागरिकों को समय पर न्याय और मीडिया की निष्पक्षता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संगठन ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि केवल जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाएगा।
यह भी पढ़ेः- DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
राष्ट्रीय राजनीति पर क्या होगा असर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि सीजेपी अपने घोषित एजेंडे के अनुसार युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने में सफल होती है, तो आने वाले समय में यह चुनावी दल बने बिना भी राजनीतिक दलों पर मुद्दा आधारित दबाव बनाने वाली प्रभावशाली शक्ति बन सकती है। छत्रपति संभाजीनगर की यह बैठक इसी दिशा में पहला संगठित प्रयास मानी जा रही है। हालांकि, संगठन की वास्तविक ताकत का आकलन उसके देशव्यापी अभियान और जनसमर्थन के विस्तार के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Abhijit deepke national meeting sambhajinagar cjp kya bolti public campaign in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kya Bolti Public Campaign: देशभर में संगठन विस्तार के लिए अभिजीत दीपके ने बनाया CJP का रोडमैप
Aug 07, 2026 | 10:21 AMR. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान
Aug 07, 2026 | 10:15 AMप्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
Aug 07, 2026 | 10:13 AMBritish Army में बड़ा स्कैंडल! ट्रेनिंग के दौरान आर्मी कॉलेज में टीनएज लड़कियों से रेप
Aug 07, 2026 | 10:11 AMऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
Aug 07, 2026 | 10:08 AMWorld Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
Aug 07, 2026 | 10:01 AMप्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
Aug 07, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














