-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Muzaffarpur Girl Human Trafficking Rescue Bihar Police Sit Operation
भाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू
- Written By: अनन्या तिवारी
Human Trafficking: भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली मुजफ्फरपुर की 12वीं की छात्रा मानव तस्करों के जाल में फंस गई। 87 दिनों के नर्क के बाद पुलिस की SIT ने 52 मिनट के ऑपरेशन में उसे सुरक्षित बचाया।

पुलिस ने लड़की को बचा लिया। (सोर्स-सोशल मीडिया)
SIT Rescue Operation Bihar Girl Human Trafficking: कभी-कभी गुस्से में की एक छोटी सी गलती जिंदगी को ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है जिसकी कल्पना भी डरावनी होती है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की एक छात्रा मानव तस्करों के खूंखार जाल में फंस गई। अगले 87 दिनों तक उसे जो नर्क झेलना पड़ा, वह किसी भी संवेदनशील इंसान की रूह कंपा देने के लिए काफी है।
भाई की डांट और वो काली रात
घटना की शुरुआत 10 मई की रात को हुई थी जब गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का अपने भाई से किसी बात पर विवाद हो गया। भाई की डांट से आहत होकर वह गुस्से में घर छोड़कर निकल गई और मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गई। स्टेशन पर अकेली बैठी रो रही छात्रा पर एक शातिर तस्कर की नजर पड़ी। उसने बड़ी ही सहानुभूति के साथ छात्रा से बात की और उसे कोलकाता में एक अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मासूम छात्रा उस ‘हमदर्द’ के पीछे छिपे भेड़िये को पहचान नहीं पाई और उसके साथ चल दी।
कोलकाता में सौदा और नशीली दवाओं का खेल
छात्रा ने पुलिस को अपनी जो आपबीती सुनाई वह दिल दहला देने वाली है। कोलकाता पहुंचते ही उसे बेच दिया गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और विरोध करने पर उसे नशीली और बेहोशी की दवाएं दी जाती थीं। तस्करों ने न केवल उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित भी किया। उसे कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। करीब एक महीने बाद, जब तस्करों का मन भर गया, तो उन्होंने उसे भागलपुर के एक रेड लाइट एरिया में दोबारा बेच दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
SIT का गठन और एक ‘तस्वीर’ से मिला सुराग
इधर, 12 मई को छात्रा के भाई ने गायघाट थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एक विशेष जांच दल (SIT) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) का गठन किया। पुलिस लगातार तकनीकी और मानवीय इनपुट के जरिए छात्रा की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस के हाथ एक ‘तस्वीर’ लगी जिसने इस पूरे केस का रुख मोड़ दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम भागलपुर जिले के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव पहुंची।
52 मिनट का रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस की टीम ने सीधे धावा बोलने के बजाय पहले 35 मिनट तक इलाके की रेकी की ताकि तस्करों को भागने का मौका न मिले। जैसे ही पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, तस्करों में हड़कंप मच गया। करीब 52 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और घेराबंदी के बाद पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित मुक्त करा लिया। इस दौरान पुलिस ने न केवल मुजफ्फरपुर की इस छात्रा को बचाया, बल्कि वहां से नालंदा जिले की एक अन्य अपहृत किशोरी को भी तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।
यह भी पढ़ें प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा
एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स के अनुसार, यह किसी छोटे-मोटे गिरोह का काम नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जो बिहार से लेकर कोलकाता तक फैली हुई हैं। फिलहाल बचाई गई दोनों लड़कियों को संरक्षण में रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
यह घटना एक बड़ा सबक है कि सोशल मीडिया या अनजान जगहों पर मिलने वाली अनजान सहानुभूति अक्सर एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
Muzaffarpur girl human trafficking rescue bihar police sit operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू
Aug 07, 2026 | 10:50 AMधाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
Aug 07, 2026 | 10:41 AMपोलियो की दवा के बाद बिगड़ी 3 साल की मासूम की तबीयत? सागर में परिजनों का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
Aug 07, 2026 | 10:37 AMदही हांडी पर गोविंदाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर
Aug 07, 2026 | 10:33 AMShare Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Aug 07, 2026 | 10:33 AMKya Bolti Public Campaign: देशभर में संगठन विस्तार के लिए अभिजीत दीपके ने बनाया CJP का रोडमैप
Aug 07, 2026 | 10:21 AMR. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान
Aug 07, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














