-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jana Nayagan Collection Box Office Day 15 Spider Man Brand New Day Impact Thalapathy Vijay
Jana Nayagan Collection Day 15 : स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक
- Written By: यति सिंह
Jana Nayagan Collection Report: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की कमाई 15वें दिन घटकर 1.60 करोड़ रुपये रह गई है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की टक्कर के चलते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई है।

थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं। शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म अब हॉलीवुड की बड़ी रिलीज ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के सामने संघर्ष करती नजर आ रही है। टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन सीरीज की नई फिल्म की वजह से ‘जन नायकन’ के शो और दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में चुनौति और कड़ी होने वाली है, जिससे फिल्म की कमाई पर और बुरा असर पड़ सकता है।
‘जन नायकन’ ने रिलीज के 15वें दिन देशभर में केवल 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर एक दिन पहले की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन लगभग 2 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज किया गया था। बीते दिन देशभर में इस फिल्म के कुल 3,901 शो आयोजित किए गए थे। इस गिरावट के बाद भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश में इसका कुल नेट कलेक्शन 185.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
ओवरसीज बाजार में भी धीमी पड़ी थलपति की रफ़्तार
विदेशी बाजार की बात करें तो वहां भी ‘जन नायकन’ की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। 15वें दिन ‘जन नायकन’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से महज 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब 92.80 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
नवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला
Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
अगर दुनिया भर में हुई कुल कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘जन नायकन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि आंकड़ों में यह आंकड़ा बड़ा दिखता है, लेकिन दैनिक कमाई में आ रही गिरावट फिल्म के लंबे समय तक टिके रहने पर सवाल खड़े कर रही है।
आने वाली बड़ी फिल्मों से मिलेगी और कड़ी चुनौती
खबरों के अनुसार ‘जन नायकन’ के लिए आने वाला समय आसान नहीं होगा। अगले हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन’ जैसी फेमस फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: 7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
इन नई फिल्मों के आने के बाद सिनेमाघरों में ‘जन नायकन’ के शोज की संख्या में और कटौती की जा सकती है। स्पाइडर-मैन के जैसी आगामी बड़ी फिल्मों के दबाव के बीच विजय की इस फिल्म के पास सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए बहुत कम समय बचा है।
Jana nayagan collection box office day 15 spider man brand new day impact thalapathy vijay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 15 : स्पाइडर-मैन की आंधी में फीकी पड़ी विजय की फिल्म, कमाई पर लगा ब्रेक
Aug 07, 2026 | 07:52 AMछत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 07:43 AMBHU UG Admission 2026: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट शुरू, जानें 3000 सीटों का गणित और सीट लॉक करने की डेडलाइन
Aug 07, 2026 | 07:41 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: MPID कानून में क्रिप्टो संपत्ति शामिल, जब्त कर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
Aug 07, 2026 | 07:37 AM7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
Aug 07, 2026 | 07:33 AMआज का मौसम: दिल्ली से केरल तक बारिश का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट
Aug 07, 2026 | 07:25 AMSL vs IND Test: टीम इंडिया को चुनौती देने उतरेगा श्रीलंका क्रिकेट इलेवन, वॉर्मअप मैच के लिए कप्तान का ऐलान
Aug 07, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













