Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्रों के सपोर्ट में उतरी अनुपमा, बोलीं- सरकार उनकी आवाज सुने

Rupali Ganguly: झारखंड छात्र आंदोलन पर रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इससे पहले भी रुपाली ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी राय रखी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 04, 2026 | 03:32 PM

रुपाली गांगुली (सौ. फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Rupali Ganguly Supports Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को लेकर छात्रों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

झारखंड की राजधानी रांची के के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे छात्रों ने पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। आंदोलन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।

समर्थन में उतरी रुपाली गांगुली

स्टार प्लस के फेमस सीरियल अनुपमा की मेन लीड और एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इस छात्र आंदोलन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने इन स्टूडेंट्स के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि झारखंड के छात्र भारी बारिश में शांति से न्याय की मांग करते हुए डटे हुए हैं। उनके दृढ़ निश्चय का सम्मान किया जाना चाहिए, चुप रहने का नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा

गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी

Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन

The students of Jharkhand are standing firm in the pouring rain, peacefully demanding justice. Their determination deserves respect, not silence. The government must listen, ensure accountability, and address their concerns. They are the future of the state and the nation. May… — Rupali Ganguly (@TheRupali) August 4, 2026

झारखंड सरकार से की अपील

रुपाली गांगुली ने झारखंड सरकार से अपील करते हुए लिखा है कि सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, जवाबदेही पक्की करनी चाहिए और उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए। वे राज्य और देश का भविष्य हैं। जल्द ही न्याय मिले, और वे उम्मीद के साथ घर लौटें।

पहले भी सामाजिक मुद्दों पर रही हैं मुखर

यह पहली बार नहीं है जब रुपाली गांगुली ने किसी सामाजिक या सार्वजनिक मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। इससे पहले भी वह विभिन्न छात्र आंदोलनों और सार्वजनिक विषयों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते हैं। रुपाली ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि छात्रों के इंसाफ़ की मांग जायज़ है। स्टूडेंट्स को एक फेयर एग्जामिनेशन सिस्टम, अकाउंटेबिलिटी और मज़बूत सेफ़गार्ड मिलने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

2024 में ज्वाइन की बीजेपी

आपको बता दें कि रुपाली ने साल 2024 को विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद से वो लगातार बीजेपी के समर्थन में खड़ी रहती है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के शताब्दी समारोह पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ तस्वीर खिचवाते हुए देखा गया था।

Rupali ganguly supports jharkhand students protest over exams

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 02:54 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Students Protest
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.