Rose Day 2026: ‘गुलाबी आंखें’ से ‘फूल गुलाब का’ तक, रोज डे पर पार्टनर को डेडिकेट करें ये गुलाबी रोमांटिक गाने
Rose Day Song: रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये गुलाब थीम वाले रोमांटिक गाने जरूर डेडिकेट करें।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रोज डे सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rose Day Special Songs: फरवरी का महीना आते ही प्यार का रंग हर तरफ छा जाता है। इसी महीने की शुरुआत होती है वैलेंटाइन वीक से, जिसकी पहली कड़ी है रोज डे। इस दिन लोग अपने जज़्बातों को गुलाब के ज़रिए बयां करते हैं। कहीं लाल गुलाब प्यार का इजहार करता है तो कहीं गुलाबी गुलाब रिश्ते की मासूमियत दिखाता है।
अगर आप इस रोज डे को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि रोमांटिक गानों के साथ अपने प्यार को और खूबसूरती से जाहिर कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड और ट्रेंडिंग गाने, जो आपके पल को गुलाब की खुशबू से भर देंगे।
गुलाबी आंखें
बॉलीवुड के सबसे सदाबहार रोमांटिक गानों में शुमार ‘गुलाबी आंखें’ रोज डे के लिए परफेक्ट चॉइस है। मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना आज भी उतना ही जादुई लगता है। आतिफ असलम का अनप्लग्ड वर्जन भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Alpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
The Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार
गुलाबी
सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर पर फिल्माया गया फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का ये गाना आज के मॉडर्न कपल्स के लिए बेस्ट है। इसकी म्यूज़िक और केमिस्ट्री दोनों ही दिल छू लेने वाली हैं।
भेजा है एक गुलाब
फिल्म शिकारी का ये रोमांटिक सॉन्ग कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज़ में है। गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया ये गाना रोज डे की थीम को पूरी तरह जस्टिफाई करता है।
गुलाबो
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया ‘गुलाबो’ आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में रोमांस के साथ मस्ती का तड़का भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा के शो में कृति सेनन की रॉयल रैंप वॉक, सोशल मीडिया पर छाईं दुबई फैशन वीक की फोटोज
गुलाबी शरारा
सोशल मीडिया पर छाया ये पहाड़ी गाना आजकल कपल्स के बीच काफी ट्रेंड में है। रोज डे पर इसे शेयर कर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं।
हाथों में किताब, बालों में गुलाब
किशोर कुमार की आवाज में बसा ये क्लासिक रोमांटिक गाना आज भी दिलों पर राज करता है। यह गाना सादगी भरे प्यार को खूबसूरती से बयान करता है।
फूल गुलाब का
फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ये गाना रेखा और फारुख शेख की जोड़ी पर फिल्माया गया था। रोज डे पर अपने पार्टनर को ये गाना डेडिकेट कर आप अपने प्यार को खास एहसास दिला सकते हैं।
