Alpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
Alpha Box Office Collection Day 15: सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की 'अल्फा' का जादू अब पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके चलते शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है।
- Written By: यति सिंह
'अल्फा' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Alpha Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस की रेस में लंबे समय से आलिया भट्ट की एक्शन पैक्ड ‘अल्फा’ का सफर अब रूकने की कगार पर पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर स्पाई यूनिवर्स का धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों के आए नतीजों ने फिल्म मेकर्स के साथ-साथ ट्रेड विश्लेषकों को भी तगड़ा झटका दिया है। कलेक्शन का ग्राफ जिस तेजी से नीचे गिरा है, उसने साफ कर दिया है कि दर्शकों ने अब सिनेमाघरों में नया विकल्प चुन लिया है।
यश राज फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित बैनर तले बनी आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता थी। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अनोखे जासूसी अवतार को देखने के लिए लोग थिएटर्स का रुख कर रहे थे। लेकिन अपने प्रदर्शन के 15वें दिन यानी शुक्रवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हो गई।
100 करोड़ के जादुई क्लब से बेहद दूर आलिया
बीते बुधवार और गुरुवार को फिल्म अल्फा ने करीब 60-60 लाख रुपये का कारोबार किया था, जो शुक्रवार को सिमटकर महज 25 लाख रुपये पर आ गया। इस गिरावट के बाद भारतीय बाजार में इस फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक केवल 56.65 करोड़ रुपये ही हो सकी है।
करोड़ों रुपये के भारी-भरकम बजट और अत्याधुनिक स्पेशल इफेक्ट्स के साथ तैयार की गई इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म अल्फा की रिपोर्ट शुरू से ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
The Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
The Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कद्दावर अभिनेताओं की मौजूदगी के बाद भी यह आम दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की करने में नाकाम साबित हुई। शुक्रवार को हुई इस भारी गिरावट ने फिल्म अल्फा के भविष्य पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। इसके साथ ही विश्लेषकों द्वारा लगाए जा रहे उन तमाम कयासों पर भी विराम लग गया है, जिसमें फिल्म के 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने की उम्मीद जताई जा रही थी।
नई फिल्म के आने से खाली हुए सारे शोज
बॉक्स ऑफिस पर अचानक आए इस बड़े फेरबदल के पीछे अजय देवगन की नई रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। इस धमाकेदार कॉमेडी फिल्म के सिनेमाघरों में कदम रखते ही दर्शकों ने पुराने कंटेंट से पूरी तरह अपना मुंह मोड़ लिया।
नए मनोरंजन की तलाश में लोग धमाल-4 की तरफ खिंचे चले गए।
ये भी पढ़ें: Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
इसका सीधा असर पुरानी फिल्मों की स्क्रीन काउंट पर पड़ा है। सिनेमाघरों के मालिकों ने ‘अल्फा’ के ज्यादातर शोज को हटाकर नई फिल्म को जगह दे दी है। स्क्रीन की इसी भारी कमी के कारण अब इन दोनों फिल्मों की विदाई तय मानी जा रही है।
