सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
Aamir Khan Lawrence Bishnoi: सोशल मीडिया पर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने के दावे वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कोई बयान सामने नहीं आया।
- Written By: अपूर्वा नायक
आमिर खान और लॉरेंस बिश्नोई (सौ. डिजाइन फोटो )
Aamir Khan Threatned By Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर एक बार चर्चा में आ गया है। काले हिरण मामले में सलमान खान को लेकर गुस्साए लॉरेंस बिश्नोई ने एक और धमाका कर दिया है।
लॉरेंस ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपना अगला शिकार बनाने का तय किया है। बताया जा रहा है कि आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि आमिर के द्वारा इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लव जिहाज के चलते मिली धमकी
बताया जा रहा है कि आमिर खान को लव जिहाज के चलते बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की, जिसके बाद कई लोगों ने इसको लेकर विरोध जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Alpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
The Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
ये भी पढ़ें :- The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सोशल मीडिया के माध्यम से मिली धमकी की पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक पोस्ट और कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अब सलमान के बाद आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना होने वाले हैं। इस वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि लव जिहाद के चलते आमिर को ये धमकी मिली है।
गौरी स्प्रैट से शादी के बाद विवादों में घिरे आमिर
दरअसल आमिर खान ने 5 जुलाई को ही अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही आमिर की तीसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां एक ओर कुछ लोगों ने इसे लव जिहाज बताया, तो वहीं आमिर खान के खिलाफ फतवा भी जाहिर किया गया। इन आरोपों को खारिज करते हुए आमिर खान ने सफाई दी कि उनकी पिछली दोनों शादियों में भी कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। आमिर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार में हमेशा से सभी संस्कृतियों और विचारों का सम्मान किया गया है।
डिस्क्लेमर : नवभारत इस समाचार की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। ये खबर वायरल पोस्ट के आधार पर लिखी गई है।
