निर्देशन करियर में रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को 10 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं और अब वह सक्रिय रूप से अपनी फिल्मों का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। रोहित को एक बार 'बॉलीवुड के हिट मैन' के रूप में सूचीबद्ध किया था।
रोहित शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। रोहित शेट्टी आज 51वां जन्मदिन मना रहे है। रोहित शेट्टी का जन्म मुंबई में 14 मार्च 1973 को हुआ था। उन्होंने एक सहायक निर्देशक के रूप पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब उनका नाम बॉलीवुड के टॉप 1 निर्देशकों में लिया जाता है।
रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे। उनके पिता बी. शेट्टी एक फाइट मास्टर और विलेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में थे। उनका निधन हो गया है। उन्होंने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया और अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ में कुकू कोहली की सह-सहायता की थी। बाद में उन्होंने अजय की कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया।
कथित तौर पर शुरूआती दिनों ने बॉलीवुड के कई सितारों ने रोहित के साथ काम करने से इनकार कर दिया था क्योंकि निर्देशन में हाथ आजमा रहे थे।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उन्होंने ‘हकीकत’ की शूटिंग के दौरान तब्बू के लिए स्पॉट बॉय के रूप में काम किया है और उनकी साड़ियों की इस्त्री भी की है। चर्चा यह भी है कि रोहित ने जाहिर तौर पर काजोल के स्पॉट बॉय के रूप में भी काम किया करते थे। निर्देशन करियर में रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को 10 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं और अब वह सक्रिय रूप से अपनी फिल्मों का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। फोर्ब्स इंडिया ने रोहित को एक बार ‘बॉलीवुड के हिट मैन’ के रूप में सूचीबद्ध किया था।
रोहित शेट्टी ने सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि कई फिल्मों में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बॉडी डबल के तौर पर भी काम किया। इसके बाद एक्शन डायरेक्टर ने साल 2003 में अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘जमीन’ से अपना डायरेक्टर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया, लेकिन उन्हें पहचान कॉमेडी फिल्म गोलमाल के बाद मिली। इस मूवी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Rohit shetty became a spot boy for tabu used to press the actress saris