- Hindi News »
- Entertainment »
- Rj Mahvash London Trip Became Chandni Chowk Theft Welcomed Her
RJ महवश का लंदन ट्रिप बना चांदनी चौक, चोरी ने किया स्वागत, जानें क्या है मामला
RJ महवश हाल ही में लंदन ट्रिप पर गई थीं, जहां उनके साथ एक चोरी की घटना घट गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक शख्स उनसे टकराया और उनका ब्रेसलेट गायब हो गया।
- Written By: सोनाली झा

RJ महवश का लंदन ट्रिप बना चांदनी चौक
RJ Mahvash London Trip: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे महवश हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बोल्ड बयानों को लेकर, तो कभी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ लिंकअप की अफवाहों को लेकर। लेकिन इस बार उन्होंने जो बताया, उससे हर कोई हैरान है। दरअसल, हाल ही में लंदन घूमने गईं RJ महवश ने अपने साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है।
महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि लंदन में उनका ब्रेसलेट चोरी हो गया। उन्होंने लिखा – “सच में, लंदन यूके का चांदनी चौक है। पैर रखने की जगह नहीं है, जितनी भीड़ है यहां उतना ही कूड़ा। ऊपर से यहां इतने चोर हैं!”। उन्होंने आगे बताया कि एक शख्स उनसे हल्के से टकराया और उनका ब्रेसलेट हाथ से उतर गया। जब तक वह कुछ समझ पातीं, चोर गायब हो चुका था।
हालांकि, RJ महवश ने यह भी साफ किया कि ब्रेसलेट की कीमत सिर्फ 220 रुपये थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि मैंने भी सोचा जाने दो यार, 220 का ही था। लेकिन कसम से मेरे टिकट के पैसे वापस दो। उनके इस मजेदार अंदाज में दुख व्यक्त करने के तरीके को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद RJ महवश एक बार फिर वायरल हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
RJ महवश की मजेदार भाषा और कड़क रिएक्शन को लोग एंटरटेनिंग मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर चोरी भी फनी अंदाज में हो तो बस RJ महवश जैसा होना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने लंदन में बढ़ रही पॉकेट पिकिंग और भीड़ की स्थिति पर सवाल उठाए। महवश का ये अनुभव भले ही नेगेटिव रहा हो, लेकिन उन्होंने इसे ह्यूमर में बदल कर लोगों को हंसने का मौका दे दिया।
ये भी पढ़ें- सैयारा की एडवांस बुकिंग को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, टिकट खिड़कियों पर मची हलचल
इससे पहले भी RJ महवश की सोशल मीडिया पर लंदन की कुछ फोटोज वायरल हो रही थी। इसमें महवश लाल रंग की बसों वाली फोटोज भी उसी टॉवर के पास की हैं। एलिजाबेथ टॉवर लंदन की खास इमारतों में से एक है। टॉवर ठीक रिवर थेम्स के किनारे है। इसलिए यह खूबसूरती के मामले और भी ज्यादा आकर्षित है। लंदन आने वाले हर पर्यटक के लिए बेस्ट सेल्फी स्पॉट में से एक है।
ये भी पढ़ें- हिना खान ने सास का उड़ाया मजाक, यूजर्स ने दिए रिएक्शन, Video वायरल
Rj mahvash london trip became chandni chowk theft welcomed her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














