आमिर खान का दमदार कुली लुक आया सामने, निभाएंगे रजनीकांत के साथ दहा का किरदार

आमिर खान और रजनीकांत की आगामी फिल्म कुली से आमिर का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह ‘दहा’ नामक किरदार में रफ एंड टफ अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। यह किरदार आमिर के अब तक के रोल्स से बिलकुल अलग है।
आमिर खान का दमदार कुली लुक आया सामने, निभाएंगे रजनीकांत के साथ दहा का किरदार
आमिर खान का दमदार कुली लुक आया सामने
Published on
Updated on

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान की अगली फिल्म 'कुली' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अब फिल्म से आमिर खान का पहला लुक सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ब्लैक एंड वाइट में जारी पोस्टर में आमिर का लुक जबरदस्त स्वैग से भरा हुआ है।

पोस्टर में आमिर खान को सिगार पीते, सनग्लासेस पहने हुए देखा जा सकता है। आमिर का किरदार 'दहा' नाम का है, जो अब तक के आमिर के सभी किरदारों से अलग नजर आ रहा है। आमिर आम तौर पर अपनी फिल्मों में गंभीर, प्रेरणादायक या पॉजिटिव किरदार निभाते आए हैं, लेकिन 'कुली 2' में उनका लुक पूरी तरह से रफ एंड टफ है।

आमिर खान ने पिछले कुछ सालों में कम फिल्में की हैं, लेकिन जब भी उन्होंने वापसी की है, कुछ नया ही पेश किया है। उनकी हालिया फिल्म 'सितारे जमीन पर' को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब 'कुली' में उनका अंदाज देखकर फैंस खासे एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और उन्होंने अपने X हैंडल से आमिर का लुक शेयर किया है।

आमिर खान के पोस्टर पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने लिखा कि ये तो तगड़ा होने वाला है। वहीं एक और फैन ने कहा कि 14 अगस्त अब दूर नहीं लग रहा। इंतजार है इस ब्लॉकबस्टर का। फिल्म को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन की उम्मीद है। इस फिल्म में जहां रजनीकांत का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं आमिर खान का ग्रे शेड किरदार दर्शकों को सरप्राइज करने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com