-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Resignation Rejected Mamta Kulkarni Became Mahamandleshwar After Just 2 Days Resigned Due To This Reason
महामंडलेश्वर का ड्रग्स और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन! इस वजह से ममता कुलकर्णी ने दिया था इस्तीफा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
ममता कुलकर्णी ने इस्तीफा वापस लेते हुए एक वीडियो में कहा कि उनके गुरु डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने का ऐलान किया था।

ममता कुलकर्णी, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं थीं। उसके बाद ममता कुलकर्णी ने 10 फरवरी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया था। ऐसे में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेते हुए एक वीडियो में कहा कि उनके गुरु डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किन्नर अखाड़े में आपसी झगड़े हो रहे हैं, जिससे वे दुखी हैं।
इस बीच ममता कुलकर्णी का इस्तीफा स्वीकार नहीं होने के कारण, वे फिर से दो दिन बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। बता दें, ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया था, और उनका नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि रखा गया था। उन्होंने करीब सात दिन महाकुंभ में बिताए। 10 फरवरी को उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा की, लेकिन अब वे फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। ममता ने कहा कि उनका इस्तीफा एक गहरी भावना के तहत था, लेकिन उनके गुरु ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया।
ममता कुलकर्णी को विवादों का करना पड़ा था सामना
ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि उन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा था, जिनमें ड्रग्स और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी बातें शामिल थीं। किन्नर अखाड़े के अन्य संतों ने भी उनका विरोध किया, लेकिन ममता ने कहा कि उन्होंने 25 साल तपस्या की है और इस दौरान बहुत संघर्ष किया है। वे अपने गुरु की बहुत इज्जत करती हैं और उनका मानना है कि उनका गुरु सबसे ऊंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
25 साल पहले फिल्म डस्ट्री छोड़ दी थी ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी बॉलीवुड का हिस्सा बनने का विचार नहीं किया था और 25 साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। उनका कहना था कि उन्होंने किन्नर अखाड़े में शामिल होकर अपना जीवन सनातन धर्म और किन्नर समाज के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है।
ममता कुलकर्णी के खिलाफ लगे थे कई आरोप
ममता के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे, जिनमें पैसों के लेन-देन और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन की बातें शामिल थीं। हालांकि, ममता ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि किसी ने उन्हें पैसे नहीं दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नर अखाड़े में उनका प्रवेश पूरी प्रक्रिया के तहत हुआ था और उन्होंने कई परीक्षाओं में सफलता पाई थी।
महाकुंभ से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको बता दें, ममता ने 2013 में अपनी किताब ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगिनी’ रिलीज की थी। इस दौरान फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताते हुए कहा था, ‘कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।’
कुछ यूं हुई थी ममता कुलकर्णी के करियर की शुरुआत
तमिल फिल्म से शुरू किया करियर ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। ममता ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ननबरगल’ से की। साल 1991 में ही उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘मेरा दिल तेरे लिए’ रिलीज हुई। वेबसाइट आईएमडीबी के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने करियर में कुल 34 फिल्में की हैं। ममता को साल 1993 में फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वे ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। आपको बता दें, उनकी लास्ट फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ साल 2002 में रिलीज हुई थी।
Resignation rejected mamta kulkarni became mahamandleshwar after just 2 days resigned due to this reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 05:34 PMपुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
Jul 08, 2026 | 05:27 PMक्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Jul 08, 2026 | 05:26 PMTVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
Jul 08, 2026 | 05:24 PMAlliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 05:21 PM‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
Jul 08, 2026 | 05:18 PMUPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Jul 08, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














