-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Renowned Film Director Kalatapasvi K Vishwanath Died Said Goodbye To The World At The Age Of 92
मशहूर फिल्म निर्देशक कलातपस्वी के. विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Social Media
हैदराबाद : तेलुगू सिनेमा (Telugu Cinema) के मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) और दादा साहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke) पुरस्कार से सम्मानित कलातपस्वी के. विश्वनाथ (Kalatapasvi K. Viswanath) का गुरुवार की रात में निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में हैदराबाद के एक निजी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉस्पिटल में उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था।
जहां वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। आंध्र प्रदेश के रेपल्ले में जन्मे कलातपस्वी के. विश्वनाथ के निधन की खबर से इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कलातपस्वी के. विश्वनाथ का जन्म 19 फरवरी 1930 को हुआ था। उन्होंने एक साउंड कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने ‘कामचोर’, ‘सागर संगमम’, ‘जाग उठा इंसान’, ‘शंकराभरणम’, ‘संजोग’, ‘स्वाति मुत्यम’ और ‘सप्तपदी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म निर्माता पर चलाई गोली, फैन को मारा थप्पड़, महिलाओं पर अश्लील कमेंट विवादों से घिरे रहे नंदमुरी बालकृष्ण
Chhaava-Telugu: छावा तेलगु में भी हो रही रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर फिर दहाड़ेगी विक्की कौशल की फिल्म
Birthday Special: वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं ब्रह्मानंदम, दुनिया में किसी ने नहीं किया है ये कारनामा
कलातपस्वी के. विश्वनाथ ने अपने करियर में इंडस्ट्री को करीब 50 फिल्में दी थी। वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही तमिल और हिंदी सिनेमा के लिए भी जाने जाते थे। कलातपस्वी के. विश्वनाथ के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति पार्टी के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने शोक जताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के जरिए कहा कि श्री के. विश्वनाथ एक दुर्लभ निर्देशक हैं, जो अपनी अद्भुत प्रतिभा से साधारण से साधारण कहानी को भी रूपहले पर्दे की दृश्य कविता में बदल देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि श्री विश्वनाथ ने अपनी फिल्म में भारतीय सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को महत्व दिया है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना। सीएम ने कहा कि श्री विश्वनाथ उन महानतम भारतीय निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने संगीत और साहित्य को मुख्य विषय के रूप में इस्तेमाल किया है और मानवीय रिश्तों में हमेशा पैदा होने वाले अंतर्विरोधों को बेहद रचनात्मक और संवेदनशील तरीके से देखा है। उन्होंने आगे कहा कि के. विश्वनाथ का नाम तब तक रहेगा जब तक तेलुगु सिनेमा रहेगा।
Renowned film director kalatapasvi k vishwanath died said goodbye to the world at the age of 92
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














