12 गिलास पानी और दादी-नानी के नुस्खों से खुद को रखती हैं जवां, रेखा ने रिवील किया खूबसूरती का राज
अभिनेत्री रेखा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी खूबसूरती का राज खोला। उन्होंने बताया कि वह खुद से प्यार करती हैं और फिटनेस के लिए डांस, बागवानी, आयुर्वेदिक स्पा और 12 गिलास पानी पीती हैं।
- Written By: अनिल सिंह
रेखा की सदाबहार खूबसूरती का खुल गया राज, अभिनेत्री ने कपिल के शो में बताईं सीक्रेट बातें
Rekha Revealed Beauty Secret: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha) अपनी बेमिसाल खूबसूरती और अदम्य आकर्षण से हमेशा फैंस का दिल जीतती आई हैं। चाहे फिल्में हों, पेज थ्री पार्टी हो या कोई इवेंट, रेखा की मौजूदगी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। उनकी बढ़ती उम्र उनके चेहरे की चमक और ताजगी को अब भी फीका नहीं कर पाई है। हाल ही में, रेखा ने अपनी इस बेजोड़ खूबसूरती और चिर-यौवन का राज कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खोला, जिसने उनके प्रशंसकों को उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी खास जानकारी दी।
शो के एक वीडियो में रेखा अपनी सुंदरता का मंत्र बताते हुए कहती नजर आ रही हैं, “मुझे सब चीजों से प्यार है। मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे अपने दोस्तों से प्यार है। मुझे दुनिया से प्यार है और मुझे नेचर से प्यार है। मुझे हर एक चीज से प्यार है, लेकिन सबसे जरूरी चीज है अपने आप से प्यार करना। मुझे खुद से प्यार है।” रेखा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, और फैंस उनकी इस सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
योग और डांस से रखती हैं खुद को फिट
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के अलावा, रेखा ने पहले भी एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस रूटीन का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह रोज़ सुबह उठकर वर्कआउट और मेडिटेशन करती हैं। रेखा जिम को ही फिट रहने का एकमात्र जरिया नहीं मानती हैं, बल्कि उनका मानना है कि फिट रहने के लिए डांस, बागवानी और घरेलू काम जरूरी हैं, जो एक तरह का बेहतरीन व्यायाम है। इसके अलावा, उन्होंने चेहरे पर ताजगी और ग्लो बनाए रखने के लिए पूरी नींद लेने पर भी खास ज़ोर दिया था।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: शो में हो सकता है बड़ा उलटफेर, वोट-आउट से कौन होगा बाहर?
डाइट है खूबसूरती का मुख्य आधार
रेखा अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया था कि वह नियमित रूप से फलों का जूस और नारियल पानी पीती हैं। इसके साथ ही वह तकरीबन 12 गिलास पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी और स्किन दोनों डिटॉक्स रहें और उनमें नमी बनी रहे। रेखा तली-भुनी चीज़ों और ओवरकुक किए हुए खाने से दूर रहती हैं। वह स्वस्थ पाचन और बॉडी रिलैक्स रहे, इसके लिए रोजाना रात 8 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं।
आयुर्वेद और नेचुरल नुस्खों पर करती हैं विश्वास
अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों पर विश्वास करती हैं। वह अक्सर अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। बालों के लिए वह नेचुरल फेसपैक और तेल पर भरोसा करती हैं, जिसके लिए वह आंवला, शिकाकाई, मेथी और नारियल का तेल मिलाकर इस्तेमाल करती हैं। रेखा का यह प्राकृतिक तरीका ही उनकी सदाबहार खूबसूरती का रहस्य है।
