- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Entry Will Adorn Season 3 Of The Great Indian Kapil Show
सलमान खान की एंट्री से सजेगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3, जानें कहां देख सकेंगे शो
द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस बार शो की ओपनिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आएंगे सुपरस्टार सलमान खान। शो 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
- Written By: सोनाली झा

सलमान खान की एंट्री से सजेगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3
मुंबई: कॉमेडी का बेताज बादशाह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है। इस बार शो का आगाज़ बेहद खास होने वाला है क्योंकि ओपनिंग एपिसोड में मेहमान बनकर आएंगे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान। शो के पहले ही एपिसोड में सलमान अपने फैंस के साथ जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा करेंगे और कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करेंगे।
शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। लंबे समय से दर्शक इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब जब कपिल शर्मा की पूरी टीम एक बार फिर साथ नजर आएगी, तो ये सीजन और भी खास बन गया है। इस बार भी कपिल शर्मा के साथ मंच साझा करेंगे उनके पुराने साथी – सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, और अर्चना पूरन सिंह।
खास बात ये है कि सुनील और कपिल लंबे वक्त के बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इन दोनों की हंसी-मजाक से भरी जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। कपिल शर्मा हमेशा की तरह अपने चुटीले अंदाज़ और मज़ेदार डायलॉग्स से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। वहीं, कृष्णा और कीकू भी अपने फनी किरदारों से शो में चार चांद लगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय को मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में मिली थी इतनी पेमेंट, वायरल हुआ 1992 का बिल
अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर शो में बतौर जज नजर आएंगी, जिनकी हंसी और रिएक्शन भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होते हैं। इस बार शो में सिर्फ कॉमेडी नहीं होगी, बल्कि मेहमान सेलेब्स की ज़िंदगी से जुड़ी अनकही बातें और दिलचस्प किस्से भी सामने आएंगे। सलमान खान के बाद आने वाले एपिसोड्स में और भी कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन न सिर्फ हंसी का फुल डोज़ लेकर आ रहा है। तैयार हो जाइए 21 जून से हंसी और मस्ती की इस जबरदस्त वापसी के लिए।
Salman khan entry will adorn season 3 of the great indian kapil show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














