Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल

Shilpa Shirodkar Interview: शिल्पा शिरोडकर ने गोपी किशन की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो मेकअप रूम होने पर करिश्मा कपूर ने खुद उनके साथ कमरा शेयर करने का फैसला किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 01, 2026 | 09:47 PM

शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shilpa Shirodkar Throwback Story: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘गोपी किशन’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प और अनसुना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में कलाकारों के लिए आज की तरह वैनिटी वैन की सुविधा नहीं होती थी। शूटिंग के दौरान सीमित संसाधनों में पूरी टीम को काम करना पड़ता था।

रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि ‘गोपी किशन’ की शूटिंग भल्ला बंगले में चल रही थी, जहां पूरी यूनिट के लिए केवल दो मेकअप रूम उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि उस दिन उनका और सुनील शेट्टी का सीन था, इसलिए दोनों के लिए अलग-अलग कमरे तय किए गए थे। लेकिन जब अगले दिन करिश्मा कपूर के शूट पर आने की जानकारी मिली, तो प्रोडक्शन टीम इस बात को लेकर परेशान हो गई कि तीन कलाकारों के लिए सिर्फ दो कमरे कैसे पर्याप्त होंगे।

शिल्पा ने खुद दिया था समाधान

शिल्पा ने बताया कि प्रोडक्शन टीम ने उनसे मदद मांगी। उन्होंने बिना किसी झिझक के सुझाव दिया कि वह और सुनील शेट्टी एक ही मेकअप रूम इस्तेमाल कर लेंगे और बड़ा कमरा करिश्मा कपूर को दे दिया जाए, क्योंकि वह पहली बार उस सेट पर शूटिंग करने आ रही थीं। उनके मुताबिक, उन्हें इस व्यवस्था से कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि दोनों कलाकारों को सिर्फ तैयार होना और कॉस्ट्यूम बदलना था।

सम्बंधित ख़बरें

Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस

Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स

Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा

Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त

करिश्मा कपूर ने बदल दी पूरी व्यवस्था

अगले दिन जब करिश्मा कपूर सेट पर पहुंचीं तो उन्होंने पूरी यूनिट से मुलाकात की। कुछ देर बाद उन्हें मेकअप रूम की व्यवस्था के बारे में पता चला। यह जानकर उन्होंने तुरंत सवाल किया कि अगर दो ही कमरे हैं तो सुनील शेट्टी कहां तैयार हो रहे हैं। जब शिल्पा ने पूरी स्थिति बताई, तो करिश्मा ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई और कहा कि वह खुद शिल्पा के साथ मेकअप रूम शेयर कर लेंगी, जबकि दूसरा कमरा सुनील शेट्टी को दे दिया जाए।

ये भी पढ़ें- Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस

करिश्मा कपूर के बारे में बनी धारणा सही नहीं

शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि कई लोग कहते थे कि करिश्मा कपूर सेट पर नखरे करती हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं देखा। साल 1994 में रिलीज हुई ‘गोपी किशन’ का निर्देशन मुकेश दुग्गल ने किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी डबल रोल में नजर आए थे, जबकि शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

Karisma kapoor shilpa shirodkar gopi kishan makeup room story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 09:47 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Karisma Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.