Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर 'हाफ ईयरली फोटो डंप' शेयर किया, जिसमें कबीर बहिया के साथ उनकी एक खास तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। फोटो वायरल होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लग गया।
- Written By: सोनाली झा
कृति सेनन और कबीर बहिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Personal Life: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कृति और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का रिश्ता खत्म हो गया है। इन अफवाहों की वजह कबीर की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीर बनी थी। हालांकि, अब कृति सेनन की एक नई पोस्ट ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
साल 2026 के पहले छह महीने पूरे होने पर कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ‘हाफ ईयरली फोटो डंप’ शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बीते महीनों की कई खास और निजी यादों को फैंस के साथ साझा किया। पोस्ट के साथ कृति ने लिखा कि हाफ ईयरली डंप! कुछ पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आ पाए और कुछ पल जो शायद कभी सामने नहीं आएंगे।
ब्रेकअप की चर्चाओं पर लगा विराम
कृति और कबीर की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही ब्रेकअप की चर्चाओं पर विराम लग गया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें वायरल थीं, लेकिन इस नई तस्वीर ने संकेत दिया कि दोनों के बीच सबकुछ सामान्य है। हालांकि, कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं अभी भी अटकलों के दायरे में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
दोनों का स्टाइल भी बना चर्चा का विषय
वायरल तस्वीर में कबीर बहिया आइवरी रंग की कढ़ाईदार शेरवानी में नजर आए, जबकि कृति सेनन ने ब्लैक हुडी पहन रखी थी। उनकी हुडी पर लिखा मैसेज इमोशनली इनवेस्टेड, फाइनेंशियली ब्रॉक भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
कॉकटेल 2 की सफलता का उठा रहीं आनंद
पर्सनल लाइफ के साथ-साथ कृति सेनन का प्रोफेशनल सफर भी इन दिनों शानदार चल रहा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कृति की परफॉर्मेंस और कॉमिक टाइमिंग की सराहना हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है।
