- Hindi News »
- Entertainment »
- Rekha Birthday Special Marriages And Single Life Know Sindoor Story
कितनी बार हुई थी रेखा की शादी, 71 की उम्र में भी हैं सिंगल, मगर क्यों लगाती हैं सिंदूर?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rekha 71th Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज 71 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर जानते हैं कि उन्होंने कितनी शादियां की हैं और किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं...

रेखा जन्मदिन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की सदाबहार और लेजेंड एक्ट्रेस रेखा ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा और अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 10 अक्टूबर को रेखा अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्ट्रेस सिंगल लाइफ जी रही हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं।
रेखा मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में बने अपने आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसे उन्होंने ‘बसेरा’ नाम दिया है। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसकी डिजाइन और रॉयल लुक के कारण यह हमेशा सुर्खियों में रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले में केवल रेखा के बहुत करीबी लोग ही प्रवेश कर सकते हैं।
दरअसल, रेखा के घर में उनकी सेक्रेटरी फरजाना ही सबसे करीबी हैं। फरजाना न सिर्फ उनके घर की देखभाल करती हैं, बल्कि रेखा जहां भी जाती हैं, उनके साथ रहती हैं। फरजाना को रेखा के बेडरूम में जाने की अनुमति है, जबकि अन्य नौकर या स्टाफ इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकते।
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

रेखा ने कितनी की थी शादी?
रेखा की शादी की बात करें तो उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय रही है। कहा जाता है कि उन्होंने दो शादियां कीं। पहली शादी बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा के साथ हुई थी। हालांकि, विनोद की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं आया और विवाद के बाद विनोद ने रेखा को घर छोड़ने को कहा।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में छिड़ी जंग, मालती चाहर ने तान्या मित्तल से कहा- अपने परिवार को शर्मिंदा न करो
इसके बाद रेखा ने 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की। मुकेश हॉटलाइन किचनवेयर ब्रांड के मालिक थे। दुर्भाग्यवश, शादी के छह महीने के भीतर ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद रेखा को बॉलीवुड में ‘नेशनल वैम्प’ का टैग मिला।

एक्ट्रेस माथे में क्यों लगाती हैं सिंदूर?
अपने लुक्स और फैशन के लिए भी रेखा हमेशा चर्चित रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक को सिंदूर के साथ पूरा करती हैं। उन्होंने खुद बताया है कि सिंदूर उनके लिए सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट है, जो उनके मेकअप और आउटफिट के साथ पूरी तरह सूट करता है। रेखा ने कहा है कि यह उनके शहर और संस्कृति से जुड़ा एक स्टाइल एलिमेंट है। फिलहाल आज भी 71 साल की उम्र में रेखा अपनी सिंगल और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
Rekha birthday special marriages and single life know sindoor story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














