-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ravi Kishan Taking Bath With Milk Actor Talks About Rejection For Anurag Kashyap Film Gangs Of Wasseypur
दूध से नहाते थे रवि किशन, अजीब शौक की वजह से हाथ से चली गयी थी गैंग्स ऑफ वासेपुर, जानें सच्चाई
- Written By: अनिल सिंह
रवि किशन ने बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में खूब काम किया, लेकिन उनके अजीब शौक की वजह से अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर उनके हाथ से फिसल गई थी आइए जानते एक्टर ने उस बारे में क्या कहा।

रवि किशन को सच में हो गया था दूध से नहाने का अजीब शौक
मुंबई: रवि किशन अब राजनेता बन गए हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में खूब काम किया है। एक्टर ने अब खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया और बताया कि अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के लिए उन्हें कास्ट किया गया था लेकिन उनको लेकर इंडस्ट्री में चल रही अफवाह की वजह से फिल्म उनके हाथ से फिसल गई। उनके बारे में यह अफवाह थी कि उन्हें अजीबोगरीब शौक है और वह पूरी तरह से सनकी कलाकार हैं। वह दूध से नहाते हैं, फूलों की पंखुड़ियां पर सोते हैं। आइए जानते हैं अब रवि किशन ने इस बारे में क्या कुछ कहा है। इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना फसाना।
शुभांकर मिश्रा को दिए गए इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया की इंडस्ट्री में उनको लेकर जो अफवाह चल रही थी उनमें एक बात सच थी बाकी सभी बातें झूठी थी। रवि किशन ने इंटरव्यू के दौरान यह बात कबूल की कि उन्हें दूध से नहाने का अजीब शौक हो गया था। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने इंडिया टीवी के शो जनता की अदालत के दौरान बताया था। इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने बताया कि इन्हीं अफवाहों की वजह से अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर उनके हाथ से चली गई थी।
ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद की मिया खलीफा के साथ तुलना, समय रैना के शो पर हुआ अपमान!
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
NEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
रवि किशन ने कुछ समय पहले इंडिया टीवी के शो जनता की अदालत में बताया था कि दूध से नहाने का शौक उन्हें कुछ समय पहले लगा था। दरअसल उन्हीं लोगों ने यह बताया था कि यह सब करना बहुत जरूरी है। लोग उन्हें अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो की फिल्म दिखाया करते थे। इसी दौरान रवि किशन ने यह भी स्वीकार किया कि गॉडफादर फिल्म उन्होंने 500 बार देखी। उन्हें ऐसा लगने लगा कि इस तरह का नाटक करने से माहौल बनता है। लेकिन सिर्फ दूध से नहाने का शौक उन्हें था बाकी की बातें झूठी थी। लेकिन इस पूरी बात का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। रवि किशन के हाथ से एक बढ़िया प्रोजेक्ट फिसल गया। हालांकि रवि किशन ने बाद में अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज में काम किया। इस समय वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और राजनीति में नई पारी शुरू कर चुके हैं। वह बीजेपी की तरफ से गोरखपुर सीट से सांसद हैं।
Ravi kishan taking bath with milk actor talks about rejection for anurag kashyap film gangs of wasseypur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
Jul 26, 2026 | 02:30 PMपुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
Jul 26, 2026 | 02:27 PMNEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
Jul 26, 2026 | 02:27 PMमंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
Jul 26, 2026 | 02:26 PMCauvery Water Dispute Tamil Nadu: कावेरी विवाद पर बढ़ा तनाव, तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बस सेवाएं अचानक बंद
Jul 26, 2026 | 02:21 PMRailway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
Jul 26, 2026 | 02:18 PMमैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
Jul 26, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM










