उर्फी जावेद की मिया खलीफा के साथ तुलना, समय रैना के शो पर हुआ अपमान!

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की तुलना मिया खलीफा से हुई, जिसके बाद वह भड़क उठी और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने समय रैना के शो इंडियास गोट लेटेंट पर अपमानित किए जाने का आरोप लगाया है।
Uorfi Javed Compared With Mia Khalifa
मिया खलीफा के साथ तुलना होने पर भड़की उर्फी जावेद
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: उर्फी जावेद स्टैंडअप कॉमेडी शो इंडियास गोट लेटेंट में मेहमान बन कर पहुंची थी। लेकिन 2 कंटेस्टेंट्स ने उनके साथ अपमानजनक बातें की और उन पर गंदी टिप्पणी की गई। जिसके बाद वह सेट छोड़कर बाहर चली गई और अब जाकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और बताया है कि उनकी तुलना मिया खलीफा के साथ की गई और शो में उनका अपमान किया गया।

उर्फी जावेद ने बताया कि समय रैना के शो इंडियास गोट लेटेंट पर कंटेस्टेंट्स ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। उनकी तुलना एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा से की गई है उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक के बाद एक दो पोस्ट साझा की है। जिसमें वह समय रैना के शो में हुए अपमान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने लिखा है कि सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी पाने के लिए लोग ओछी हरकत करने लगे हैं।

उर्फी जावेद ने अपनी पोस्ट में लिखा जब उन्होंने कंटेस्टेंट से दिव्यांग होने का नाटक करने के बारे में सवाल पूछा, तो शांत तरीके से जवाब देने के बजाय कंटेस्टेंट्स गुस्सा हो गया और दर्शकों के सामने मंच पर उन्हें गाली देने लगा। वहीं उसके बगल वाला कूल बनने की कोशिश कर रहा था। वह मुझे स्लट शेम कर रहा था। मेरी तुलना मिया खलीफा से कर रहा था। मेरी हाई बॉडी काउंट पर निराशा जता रहा था।

Uorfi Javed Compared With Mia Khalifa Post on Instagram

उर्फी ने कहा, मुझे बुरा लग रहा था। मुझे लड़कों के बारे में कुछ कहना चाहिए था। लेकिन जिस जगह में थी वहां सभी को लगता है कि वह कूल थी। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। उर्फी जावेद ने आगे लिखा कि मैं समय रैना को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती। उन पर आरोप नहीं लगा सकती। वह मेरा दोस्त है। मैं सिर्फ कंटेस्टेंट्स के बारे में बात कर रही हूं। पूरी टीम आई और मुझे सांत्वना देने लगी। समय मेरे लिए अच्छा ही रहा है। बता दें कि इन सारी चीजों से परेशान होकर उर्फी ने शो को बीच में छोड़ने का फैसला लिया था। अब जाकर उन्होंने इंस्टा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com