- Hindi News »
- Entertainment »
- Rashmika Mandanna Praises Vijay Deverakonda Kingdom Says Won My Heart
रश्मिका मंदाना ने की विजय देवरकोंडा की किंगडम की तारीफ, बोलीं- दिल जीत लिया
Vijay Deverakonda Film Kingdom: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रश्मिका मंदाना ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि मनम कोट्टिनम यानी दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा

रश्मिका मंदाना ने की विजय देवरकोंडा की किंगडम की तारीफ
Rashmika Mandanna Praises Kingdom: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘किंगडम’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह रही कि विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म की जमकर तारीफ की, जिस पर विजय ने भी दिल से रिएक्ट किया।
रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि मुझे पता है कि ‘किंगडम’ आपके लिए और आपसे प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए कितनी मायने रखती है। उन्होंने साथ ही ‘किंगडम’ और विजय के लिए मनम कोट्टिनम शब्द इस्तेमाल किया, जिसका मतलब होता है कि दिल जीत लिया।
विजय देवरकोंडा का जवाब
विजय देवरकोंडा ने इस पोस्ट पर भी उसी अंदाज में जवाब दिया कि मनम कोट्टिनम। इस प्यारी बातचीत को लेकर फैंस में कयास और उत्साह और भी बढ़ गया। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना पहले भी विजय की फिल्मों को प्रमोट करती रही हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं। भले ही दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी नजदीकियां अक्सर चर्चा में रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mohan Babu Controversy: कभी प्रॉपर्टी तो कभी सौंदर्या केस, मोहन बाबू का विवादों से रहा पुराना नाता
विजय देवकरोंडा संग शादी के बाद सेट पर लौटीं रश्मिका मंदाना, ‘मैसा’ की शूटिंग शुरू, फैंस हुए उत्साहित
रश्मिका-शाहिद-कृति की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, तीन बड़ी फिल्मों से होगी टक्कर, जानें कब आएगा टीजर
‘उस्ताद भगत सिंह’ के गाने में पवन कल्याण ने राशि खन्ना संग मचाया तहलका, 18 घंटे में मिले 20 लाख व्यूज
ये भी पढ़ें- सलमान खान की ‘बिग बॉस 19’ का टीजर जारी, बोले- अबकी बार घरवालों की सरकार
रश्मिका ने बढ़ाया विजय का उत्साह
फिल्म ‘किंगडम’ का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के समय भी रश्मिका ने विजय का उत्साह बढ़ाया था। फिल्म के प्रदर्शन के बाद न केवल रश्मिका, बल्कि कई अन्य साउथ स्टार्स ने भी विजय के काम की सराहना की। विजय ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पहले मुझे अपने मम्मी-पापा, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के लिए समय नहीं मिल पाता था, जिससे मुझे अफसोस होता था। अब मैं कोशिश करता हूं कि अपनों के साथ वक्त बिताऊं।
विजय देवरकोंडा का करियर
विजय देवरकोंडा ने रवि बाबू की रोमांटिक कॉमेडी नुव्विला के साथ अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म येवेद सुब्रमण्यम में उनके द्वारा निभाई गयी एक सहायक भूमिका से मिली। विजय ने 2016 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पेली चोपुलु की मुख्य भूमिका से स्टारडम हासिल किया, जिसने तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।
Rashmika mandanna praises vijay deverakonda kingdom says won my heart
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल
Mar 19, 2026 | 07:57 AMगर्मी के बीच कुदरत का खेल: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल!
Mar 19, 2026 | 07:55 AMईरान ने कतर में किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, LNG प्लांट पर दागी मिसाइलें, भारत की बढ़ी टेंशन
Mar 19, 2026 | 07:54 AMदिल्ली पहुंचे सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे, CEC बैठक के बीच तेज हुई राजनीतिक हलचल
Mar 19, 2026 | 07:50 AM19 मार्च का इतिहास: भारत-बांग्लादेश रिश्तों की नींव, 1972 की ऐतिहासिक मैत्री संधि
Mar 19, 2026 | 07:49 AMनवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल
Mar 19, 2026 | 07:38 AMRanveer Singh Film Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पेड रिव्यू कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड
Mar 19, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














