रश्मिका-शाहिद-कृति की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, तीन बड़ी फिल्मों से होगी टक्कर, जानें कब आएगा टीजर

Bollywood Movies June 2026: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट सामने आ गई है और यह जून में तीन बड़ी फिल्मों से भिड़ते नजर आएगी। चलिए जानते हैं टीजर कब रिलीज होगा।
Cocktail 2 Release Date
कॉकटेल 2 के रिलीज डेट का ऐलान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिय)
Published on
Updated on

Cocktail 2 Release Date: साल 2012 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'कॉकटेल' के बाद अब निर्देशक होमी अदजानिया इसका बहुप्रतीक्षित सीक्वल लेकर आ रहे हैं। नई फिल्म कॉकटेल 2 में इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है और अब इसकी रिलीज डेट भी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है।

कॉकटेल 2 के रिलीज डेट से उठा पर्दा

एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर लिखा है कि फिल्म की पहली झलक जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टीजर 18 मार्च को थिएटर्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। हालांकि इस घोषणा के बाद दर्शक जितने खुश हैं, उतना ही उन्हें बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी चिंता है। जून 2026 में कई बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे सिनेमाघरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। सबसे पहले यश की पैन-इंडिया फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 4 जून को रिलीज होगी, जिसे छह भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना है।

इन तीन बड़ी फिल्मों होगा क्लैश

इसके बाद 12 जून को वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में आएगी। फिर 19 जून को ‘कॉकटेल 2’ रिलीज होगी और इसके ठीक एक हफ्ते बाद 26 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में पूरे जून महीने में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर हाल ही में अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में असफल रही। अब दर्शकों की नजरें ‘कॉकटेल 2’ पर टिकी हैं, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

फिलहाल फैंस फिल्म के टीजर और कहानी से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जून 2026 में रिलीज होने वाली इन बड़ी फिल्मों के बीच ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com