- Hindi News »
- Entertainment »
- Rasha Thadani Was Very Naughty In Childhood She Was Always Scolded By Her Mother Actress Revealed
बचपन से ही बेहद शैतान थीं राशा थडानी, मां रवीना टंडन से पड़ती थी हमेशा डांट, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मां रवीना संग रिश्ते पर खुलकर बात की हैं और इस दौरान उन्होंने अपने बारे में कई खुलासे भी किए।
- Written By: स्नेहा मौर्या

राशा थडानी ने मां रीवना संग रिश्ते पर की खुलकर बात (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 90 की दशक एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से और चर्चा में आ गई हैं। फैंस भी राशा को रवीना की कार्बन कॉपी बताते हैं। दरअसल, राशा ने अपनी डेब्यू फिल्म आजाद से लोगों का खूब दिल जीत लिया है।
इसी बीच राशा ने एक इंटरव्यू में अपनी मां रवीना टंडन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि वो रवीना को अपनी बेस्ट फ्रेंड और कूल मॉम मानती हैं। आमतौर पर बचपन में सभी शरारतें करते हैं और फिर माता-पिता से डांट भी पड़ती है। लेकिन ऐसा ही कुछ राशा के साथ भी उनके बचपन के दिनों में हुआ करता था।
राशा ने इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि ‘कभी भी जब भी मैं गलत होती हूं, तो मम्मी मुझे सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा हर मामले में मेरा साथ दिया है।’ रवीना के बारे में राशा का कहना है कि बचपन में उनकी मम्मी थोड़ी सख्त जरूर थीं, लेकिन जब वो 14 साल की हुई, तो उनकी मां काफी रिलैक्स हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
‘बचपन में मुझे थप्पड़ भी पड़े हैं’
राशा ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए आगे बताया कि, ‘उम्मीद है कि मैंने 14 साल की उम्र तक सबकुछ सीख लिया होगा, लेकिन अगर नहीं सीखा होता तो डांट पड़ती थी। बचपन में तो मुझे कई बार थप्पड़ भी पड़े हैं। जब मैं नाखून चबाती थी, तो मम्मी मुझे टोकते हुए हाथ पर थपथपा कर कहती थीं, ‘रुक जाओ, मत करो’। ऐसी कई आदतें थीं, जिनके लिए रोका जाता था। हर मां ऐसा जरूर करती है।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘मेरी शैतानी देख मम्मी-पापा हैरान हो जाते थे’
राशा ने बात करते हुए आगे कहा कि ‘बचपन में तो वो बहुत ज्यादा शरारती थीं। घर में इतनी अधिक मस्ती करती थी कि मम्मी और पापा देखकर बिल्कुल शॉक्ड हो जाते थे। उन्होंने अपनी एक आदत बताते हुए आगे बोला कि, अगर मम्मी कहती थीं कि राशा ये काम नहीं करना है, तो मैं ‘ठीक है मम्मा’ कह देती थी और कुछ देर बाद ही वह काम कर देती।’
Rasha thadani was very naughty in childhood she was always scolded by her mother actress revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














