कौन हैं वेदान? पीएम मोदी के अपमान का आरोप, ड्रग्स मामले में भी हो चुकी है गिरफ्तारी

केरल के मशहूर रैपर वेदान के खिलाफ शिकायत की गई है। उन पर आरोप है कि उनके गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की गई। महिला बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
रैपर वेदान पर पीएम मोदी के अपमान का आरोप, ड्रग्स मामले में भी हो चुकी है गिरफ्तारी
रैपर वेदान पर पीएम मोदी के अपमान का आरोप, ड्रग्स मामले में भी हो चुकी है गिरफ्तारी
Published on: 
Updated on: 

मशहूर रैपर वेदान का असली नाम हिरंदास मुरली है। केरल के रहने वाले मलयाली रैपर वेदान पर आप है कि उन्होंने अपने गाने के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है इस मामले में महिला भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई है और रैपर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला भाजपा नेता ने मलयाली रैपर वेदान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। शिकायत में उन्होंने वेदान के खिलाफ पुराने मामले का भी जिक्र किया है, बीते दिनों वेदान को त्रिपुनीथुरा में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। 28 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी हुई थी हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इतना ही नहीं वेदान के किराए के आवास की तलाशी के दौरान तेंदुए का दांत बरामद हुआ था और वन विभाग ने इसी सिलसिले में उसे हिरासत में लिया था। उस मामले में भी अभी जांच चल रही है।

केरल स्थित पलक्कड़ नगर पालिका में विकास समिति की अध्यक्ष और नगर पार्षद वीएस मिनिमोल ने रैपर वेदान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उन्होंने कहा है कि रैपर ने प्रधानमंत्री के बारे में निराधार, अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत बल्कि राजनीतिक छवि को खराब करती है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने लाइफ कंसर्ट के दौरान प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनके पद को अपमानित किया है।

वीएस मिनिमोल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर रैपर वेदान के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रैपर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया। जिसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को जाति के आधार पर विभाजित करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com