-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Pakistan Ban Pirated Version Viral Buzz
पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हाई, बैन के बावजूद लाहौर में धड़ल्ले से देखी जा रही फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar 2 Pakistan Ban: बैन होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कम नहीं हुआ है। पाकिस्तान में भी लोग इसे पायरेटेड वर्जन में देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने हलचल मचा दी।

धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 In Pakistan: लगभग 3 घंटे 49 मिनट के लंबे रनटाइम के बावजूद फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म लगातार हाउसफुल जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई नए रिकॉर्ड बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का बज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।
Watching Dhurandhar 2 in Lahore.@AdityaRajKaul #Dhurandhartherevnenge pic.twitter.com/6W1dRKaMRM — Khalid Mehmood Khalid (@kmkhalid62) March 19, 2026
हालांकि, कुछ देशों में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। खासकर पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। आधिकारिक तौर पर रिलीज न होने के बावजूद वहां लोग इस फिल्म को देखने के तरीके ढूंढ ही लेते हैं।
पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही है ‘धुरंधर 2’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ पायरेटेड वर्जन में धड़ल्ले से देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह लाहौर में इस फिल्म का पायरेटेड कट देख रहा है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।
यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को पाकिस्तान में इस तरह देखा जा रहा है। इससे पहले ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी वहां बैन था, लेकिन उसे भी पायरेटेड वर्जन में काफी देखा गया था। इतना ही नहीं, जब यह फिल्म बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, तो पाकिस्तान में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट में शामिल हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
ये भी पढ़ें- ‘ये फिल्म नहीं फैसला है’, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर राम गोपाल वर्मा का दमदार रिएक्शन
इन देशों में बैन हैं फिल्म
अगर बात करें ‘धुरंधर 2’ के बैन की, तो यह सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है। फिल्म को खाड़ी देशों में भी रिलीज की अनुमति नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पर एंटी-पाकिस्तान कंटेंट होने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान और बहरीन जैसे देशों के सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया।
बैन के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का क्रेज यह साबित करता है कि कंटेंट की लोकप्रियता सीमाओं में नहीं बंधती। फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
Ranveer singh dhurandhar the revenge pakistan ban pirated version viral buzz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












