-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar Box Office Collection 500 Crore Record
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 16वें दिन 500 करोड़ पार, शाहरुख-सनी देओल को छोड़ा पीछे
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 16वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह सबसे तेज 500 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई।

फिल्म ‘धुरंधर’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 500 Crore Club: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को लेकर न सिर्फ दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, बल्कि राम गोपाल वर्मा, अक्षय कुमार जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स और सितारे भी इसकी खुलकर तारीफ कर चुके हैं। हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम सोशल मीडिया पर फिल्म के समर्थन में लंबा पोस्ट लिखता नजर आ रहा है।
दर्शकों के इसी प्यार का नतीजा है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज 16वें दिन 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि इस फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन
दरअसल, फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन और तेज हुआ और यह आंकड़ा 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 15वें दिन, जब हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई, तब भी ‘धुरंधर’ ने मजबूती दिखाते हुए 22.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
वहीं 16वें दिन, तीसरे शनिवार को शाम 7:10 बजे तक फिल्म ने 21.86 करोड़ रुपये कमा लिए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 504.86 करोड़ रुपये हो गया। सैक्निल्क के मुताबिक यह आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है और इसमें हल्का बदलाव संभव है।
सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म
‘धुरंधर’ अब सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है और इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मामले में फिल्म ने जवान, गदर 2, पठान, एनिमल और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- 43 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘नदिया के पार’, पटना में होगा संस्कृतिक सिनेमा का जश्न
बड़े सितारों को छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म ने शाहरुख खान, सनी देओल, प्रभास और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की 13वीं 500 करोड़ी फिल्म भी बन चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15 दिनों में 739.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
Ranveer singh dhurandhar box office collection 500 crore record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMअब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM












