-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Dhar Dhurandhar Akshay Khanna Madhavan Reaction
अक्षय खन्ना की तारीफ से क्या जल गए आर माधवन? ‘धुरंधर’ की सक्सेस पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- Written By: स्नेहा मौर्या
R. Madhavan Jealous Reaction: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है, जिस पर आर माधवन ने जलन की अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय खन्ना और आर माधवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी, दमदार निर्देशन और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म में गैंगस्टर रहमान डकैत के रोल में नजर आए अक्षय खन्ना की एक्टिंग सबसे ज्यादा चर्चा में है। सोशल मीडिया से लेकर रिव्यू तक, हर जगह अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही है।
फिल्म की इस भारी सफलता के बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि अक्षय खन्ना को मिल रही लाइमलाइट से उनके को-स्टार आर माधवन खुद को साइडलाइन महसूस कर रहे हैं। हालांकि अब इन तमाम अफवाहों पर माधवन ने खुद खुलकर बात की है और सच्चाई सामने रखी है।
आर माधवन ने जलन की अफवाहों पर दी खुलकर प्रतिक्रिया
आर माधवन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अक्षय खन्ना की सफलता से कोई परेशानी नहीं है, बल्कि वह उनके लिए बेहद खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का दुख है कि फिल्म में अक्षय खन्ना को ज्यादा सराहना मिल रही है, तो माधवन ने साफ शब्दों में कहा, “बिल्कुल नहीं! मैं अक्षय के लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। वह जिस तारीफ के हकदार हैं, वह उन्हें मिल रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
माधवन ने आगे अक्षय खन्ना की सादगी और सोच की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय इतने टैलेंटेड अभिनेता होने के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। माधवन ने कहा कि “वह लाखों इंटरव्यू दे सकते थे, लेकिन वह अपने नए घर में शांति से समय बिता रहे हैं। सफलता और असफलता, दोनों उसके लिए एक जैसी हैं।”
ये भी पढ़ें- कश्मीर ट्रिप पर कबीर खान की खास मुलाकात, स्मृति मंधाना की छोटी फैन ने जीता दिल
‘धुरंधर का हिस्सा होना ही मेरे लिए गर्व की बात है’
उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके लिए ‘धुरंधर’ का हिस्सा होना ही गर्व की बात है। “यह फिल्म इतिहास बना रही है और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं। न अक्षय और न ही निर्देशक आदित्य धर इस सफलता का कोई व्यक्तिगत फायदा उठाना चाहते हैं,” माधवन ने स्पष्ट किया।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना गैंगस्टर रहमान डकैत और आर माधवन इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय संयाल के किरदार में दिखाई दिए हैं।
Aditya dhar dhurandhar akshay khanna madhavan reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













