-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- In 4 Logon Ko Nahi Khana Chahiye Tamatar Health Risk
टमाटर खाने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, जानिए किनके लिए हो सकता है खतरनाक
- Written By: सीमा कुमारी
Tomatoes Harmful Effects:टमाटर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। जानिए किन 4 लोगों को टमाटर खाने से बचना चाहिए।

इन लोगों को टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Tomato Side Effects:भारतीय घरों की रसोई में टमाटर का उपयोग करी, ग्रेवी, सूप, चटनी, सलाद, सैंडविच आदि बनाने के लिए किया जाता है। लाल रसीले टमाटर का हल्का खट्टा स्वाद हर डिश के स्वाद में जादू घोल देता है। टमाटर में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, लाइकोपीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा और दिल की सेहत के लिए उपयोगी माने जाते हैं।
हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में टमाटर का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए।
1. एसिडिटी और गैस की समस्या वाले लोग
टमाटर की प्रकृति अम्लीय होती है। जिन्हें बार-बार एसिडिटी, सीने में जलन, गैस या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए टमाटर परेशानी बढ़ा सकता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन और असहजता महसूस हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
2. किडनी स्टोन से परेशान लोग
टमाटर में ऑक्सेलेट की मात्रा पाई जाती है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है या पहले पथरी हो चुकी है, उनके लिए टमाटर का अधिक सेवन जोखिम बढ़ा सकता है। इससे दोबारा पथरी बनने की संभावना बढ़ सकती है।
3. गठिया और जोड़ों के दर्द वाले लोग
कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि टमाटर में मौजूद कुछ तत्व शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं। गठिया, जोड़ों के दर्द या सूजन की समस्या से जूझ रहे लोगों में टमाटर का सेवन दर्द और जकड़न बढ़ा सकता है।
4. एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से खुजली, रैशेज, त्वचा पर लालपन या मुंह के आसपास जलन जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। ऐसे मामलों में टमाटर से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है।
कैसे करें सुरक्षित सेवन
विशेषज्ञों के अनुसार, टमाटर को कच्चे की बजाय पकाकर खाने से इसकी अम्लीय प्रकृति कुछ हद तक कम हो जाती है। साथ ही सीमित मात्रा में सेवन करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। अगर पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर ही नहीं, प्री-कैंसर घावों से भी बचाती है एचपीवी वैक्सीन, स्टडी में खुलासा
इन बातों का रखें ध्यान
टमाटर सभी के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन शरीर की स्थिति के अनुसार इसका असर अलग-अलग हो सकता है। संतुलित आहार और सही जानकारी के साथ ही इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है।
In 4 logon ko nahi khana chahiye tamatar health risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













