Border 2 के बीच ‘मर्दानी 3’ की दमदार शुरुआत, रानी मुखर्जी की वापसी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल, जानें कलेक्शन

Mardaani 3 Movie Collection: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने बॉर्डर 2 की कड़ी टक्कर के बावजूद अच्छी ओपनिंग की। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Mardaani 3 First Day Box Office
रानी मुखर्जी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mardaani 3 First Day Box Office: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इस हिट फ्रेंचाइजी में रानी एक बार फिर डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के आइकॉनिक किरदार में लौटी हैं। पहले दो पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद तीसरे पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है।

मर्दानी 3  का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अच्छे संकेत दे दिए थे। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 के पहले दिन 27 हजार से ज्यादा टिकट बिके। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने करीब 80.89 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा लगभग 1.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन करीब 3.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 5 से 6 करोड़ की रेंज पकड़ सकती है। फिल्म की कहानी इस बार पहले से ज्यादा गंभीर और रहस्यमय है। शिवानी रॉय 93 लड़कियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने के केस की जांच करती नजर आती हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। मजबूत कहानी, थ्रिल से भरी जांच और महिला केंद्रित किरदार फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। रानी मुखर्जी की स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल इंटेंसिटी दर्शकों को फिर से बांधने में कामयाब दिख रही है।

बॉर्डर 2 से फिल्म को मिली कड़ी टक्कर

हालांकि बॉक्स ऑफिस की दौड़ आसान नहीं है। मर्दानी 3 को इस समय बॉर्डर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। वॉर ड्रामा फिल्म पहले ही 235.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और आठवें दिन भी 11 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

फिर भी, मजबूत कंटेंट और रानी मुखर्जी की स्टार पावर के दम पर मर्दानी 3 ने साफ कर दिया है कि वह लंबी रेस की खिलाड़ी साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन तय करेगा कि यह फ्रेंचाइजी एक और सुपरहिट जोड़ पाती है या नहीं।