रानी चटर्जी की सास-बहू चली स्वर्ग लोक का होगा टीवी पर प्रीमियर, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Rani Chatterjee Saas Bahu Chali Swarg Lok: रानी चटर्जी की फिल्म सास-बहू चली स्वर्ग लोक वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म 23 अगस्त शनिवार शाम 6:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर दिखाई जाएगी।
रानी चटर्जी की सास-बहू चली स्वर्ग लोक का होगा टीवी पर प्रीमियर, जानें कब और कहां देखें फिल्म
रानी चटर्जी की सास-बहू चली स्वर्ग लोक का होगा टीवी पर प्रीमियर
Published on: 
Updated on: 

Rani Chatterjee Film: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी अपनी नई फिल्म ‘सास-बहू चली स्वर्ग लोक’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अब वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। रानी चटर्जी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि आज शाम 6:30 बजे बी4यू टीवी पर मेरी फिल्म ‘सास-बहू चली स्वर्ग लोक’ देखना न भूलें।

रानी चटर्जी वीडियो में कहती नजर आती हैं कि हैलो फ्रेंड्स, आज बहुत खास दिन है क्योंकि मेरी फिल्म का प्रीमियर हो रहा है। यह सिर्फ भोजपुरी बी4यू पर दिखाया जाएगा। अगर आज नहीं देख पाएं तो रविवार सुबह 9:45 पर देख सकते हैं। फिल्म बहुत एंटरटेनिंग है, पूरी टीम ने मेहनत की है, जरूर देखें और फीडबैक देना न भूलें।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रानी

रानी चटर्जी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का एक क्लिप भी शेयर किया था और लिखा था कि वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिये भोजपुरी फिल्म ‘सास-बहू चली स्वर्ग लोक’ 23 अगस्त शनिवार शाम 6.30 बजे और 24 अगस्त रविवार सुबह 9.45 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर।

रानी चटर्जी का करियर

रानी चटर्जी का फिल्मी करियर 2003 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से शुरू हुआ था। इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी हिट फिल्मों में देवरा बड़ा सतावेला, रानी नंबर 786, घरवाली बाहरवाली, बंधन टूटे ना, और चोर मचाए शोर जैसी फिल्में शामिल हैं। रानी ने फिल्मों के अलावा रिएलिटी शोज और वेब सीरीज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

दर्शकों में उत्साह

वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने खतरनाक स्टंट्स किए। इसके अलावा, वह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘मस्तराम’ का भी हिस्सा रही हैं। रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी मजबूत है। ऐसे में उनकी इस फिल्म का टीवी प्रीमियर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म का हल्का-फुल्का कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कंटेंट परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए उपयुक्त है।

Navbharat Live
navbharatlive.com