-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rana Daggubati Ed Summons Betting App Case New Date Request
राणा दग्गुबाती की बढ़ीं मुश्किलें, बेटिंग ऐप्स केस में ईडी से मांगी नई तारीख
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rana daggubati: बेटिंग ऐप्स केस में राणा दग्गुबाती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें इस मामले में 23 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे और अब नई तारीख की मांग की है।

राणा दग्गुबाती (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rana Daggubati In Online Betting Case: साउथ के दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती बेटिंग ऐप्स केस में विवादों में घिरते जा रहे हैं। दरअसल, इस एप्स के प्रचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें समन भेजा हैं।
हालांकि, ईडी ने राणा समेत कई अन्य फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को समन जारी किया है। राणा को 23 जुलाई को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने पेशी के लिए नई तारीख मांगी है।
ईडी के सामने पेश नहीं हुए राणा दग्गुबाती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा दग्गुबाती इस समय तमिलनाडु में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इसी वजह से वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाए। अब ईडी जल्द ही उन्हें नई तारीख के साथ दोबारा नोटिस भेज सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
बता दें कि यह मामला बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि इन ऐप्स के माध्यम से बड़ी मात्रा में मनी लॉन्ड्रिंग किया गया। ईडी ने 10 जुलाई को 29 नामचीन हस्तियों के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की थी। यह रिपोर्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्ज की गई पांच एफआईआर पर आधारित है।
बेटिंग ऐप्स केस में इन सितारों का नाम भी है शामिल
ईडी ने इस मामले में केवल राणा ही नहीं, बल्कि प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, और मांचू लक्ष्मी को भी समन जारी किया है। प्रकाश राज को 30 जुलाई, विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त और मांचू लक्ष्मी को 13 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- तनुश्री का वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल, तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब
इनके अलावा मामले में और भी कई बड़े नाम हैं जैसे निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, अनन्या नगल्ला और टीवी होस्ट्स श्रीमुखी, श्यामला, शोभा शेट्टी, वर्षिणी, हर्षा साई और अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स। ईडी का मानना है कि A23, जीतविन, पैरीमैच, लोटस365, जंगली रम्मी जैसे ऐप्स के प्रचार के जरिए भारी रकम का लेन-देन हुआ है।
हालांकि कई सितारों ने इन आरोपों से इनकार किया है। राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा ने दावा किया है कि उन्होंने केवल कानूनी स्किल-बेस्ड गेम्स को प्रमोट किया था। वहीं, प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने 2017 में ही एक ऐप से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था जब उन्हें इसकी वास्तविकता का अंदाजा हुआ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rana daggubati ed summons betting app case new date request
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM













