-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajkummar Rao Reveals He Is Feeling Nervous Before Sourav Ganguly Role In His Biopic
बांग्ला सीख रहे हैं राजकुमार राव, सौरव गांगुली के रोल से पहले सता रहा है डर
- Written By: अनिल सिंह
सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक से असमंजस का बादल हट गया है। राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। खुद राजकुमार राव ने इसे कंफर्म किया।

सौरव गांगुली की बायोपिक से पहले डरे हुए हैं राजकुमार राव, खुद किया फिल्म का खुलासा
सौरव गांगुली की बायोपिक कंफर्म हो गई है। बायोपिक को लेकर खबर पहले ही लीक हो गई थी, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया था। अब राजकुमार राव की तरफ से फिल्म का औपचारिक ऐलान किया गया है। राजकुमार राव ने बताया है कि वह सौरव गांगुली का किरदार निभाने से पहले घबराहट भी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह रोल जितना चैलेंजिंग है मेरे लिए उतना ही मजेदार होगा, उन्होंने यह भी बताया कि वह बांग्ला सीख रहे हैं।
न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की बायोपिक को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म में वो भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरभ गांगुली की भूमिका निभाने वाले हैं। राजकुमार राव ने कहा कि जब दादा ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है तो मुझे अब इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर देना चाहिए, मैं उनकी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने वाला हूं। इस रोल के लिए मैं काफी नर्वस हूं, क्योंकि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मैं इस रोल को लेकर एक्साइटेड भी हूं।
ये भी पढ़ें- मंकीमैन में सुपर हीरो बनेंगे जॉन अब्राहम, परमाणु के बाद फिर अभिषेक शर्मा के साथ
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने यह भी बताया कि वह बांग्ला सीख रहे हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह बांग्ला किसी ट्रेनर से नहीं बल्कि अपनी पत्नी पत्रलेखा से सीख रहे हैं। पत्रलेखा बंगाली हैं इसलिए वह बंगला सीखने में राजकुमार राव की मदद कर रही हैं।
राजकुमार राव ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि बंगला सीखने में उन्हें कठिनाई महसूस हो रही है, लेकिन उनके लिए यह बहुत जरूरी है, क्योंकि सौरव गांगुली का किरदार निभाते वक्त बांग्ला भाषा की जानकारी होना उनके किरदार को और निखार देगा। राजकुमार राव की अगर बात करें तो वह इससे पहले भूल चूक माफ, विकी विद्या का वो वाला वीडियो और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
Rajkummar rao reveals he is feeling nervous before sourav ganguly role in his biopic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMSoft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Jul 29, 2026 | 10:17 AMमौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
Jul 29, 2026 | 10:15 AMभारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













