-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- John Abraham Will Become A Superhero In Upcoming Movie Monkeyman With Abhishek Sharma After Parmanu
मंकीमैन में सुपर हीरो बनेंगे जॉन अब्राहम, परमाणु के बाद फिर अभिषेक शर्मा के साथ
- Written By: अनिल सिंह
जॉन अब्राहम और निर्देशक अभिषेक शर्मा ‘परमाणु’ के बाद एक बार फिर साथ आए हैं, एक बड़े बजट की सुपरहीरो फ्रैंचाइज फिल्म के लिए - ‘मंकीमैन’, जिसके निर्माता महावीर जैन हैं।

सुपरहीरो फिल्म मंकीमैन में जॉन अब्राहम, अभिषेक शर्मा के साथ फिर मिलाया हाथ
मुंबई: परमाणु में उनके प्रशंसित सहयोग के बाद, जॉन अब्राहम और निर्देशक अभिषेक शर्मा अब एक बार फिर फिल्म ‘मंकीमैन’ में साथ आ रहे हैं। यह दोनों की साथ में पहली सुपरहीरो फिल्म होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह एक हाई ऑक्टेन, सुपरहीरो और जॉनर-बेंडिंग (पारंपरिक विधाओं की सीमाएं तोड़ने वाली) फिल्म होगी। सूत्र ने खुलासा किया है कि महावीर जैन द्वारा निर्मित और अभिषेक शर्मा की निर्देशन में बन रही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म ‘मंकीमैन’ में जॉन अब्राहम अभिनय करेंगे। जल्द ही फिल्म का औपचारिक ऐलान भी किया जाएगा।
फिल्म मंकीमैन को लेकर कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि भारतीय सिनेमा में अब तक इस तरह की कोई फिल्म देखने को नहीं मिली है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई जा रही है और इसे खास तौर पर भव्य थिएट्रिकल अनुभव के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसे निर्माता महावीर जैन द्वारा समर्थित किया गया है।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, परेश रावल के बिना हेरा फेरी 3 की कल्पना भी मुश्किल
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्म मंकीमैन की कब शुरू होगी शूटिंग
फिलहाल यह फिल्म गोपनीयता में रखी गई है और इसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। जॉन अब्राहम, जो अब तक कई गहन और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं, इस समय रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं, जो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है।
गरम मसाला के सीक्वल की हो रही तैयारी
अभिषेक शर्मा फिलहाल अपने काम में व्यस्त हैं और खबरों की मानें तो वह अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फिल्म ‘गरम मसाला’ का सीक्वल भी तैयार कर रहे हैं। महावीर जैन, जो भारतीय सिनेमा में बड़े पैमाने पर कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इस समय कार्तिक आर्यन के साथ एक और बड़े बजट की क्रिएचर कॉमेडी ‘नागजिल्ला’ का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं।
John abraham will become a superhero in upcoming movie monkeyman with abhishek sharma after parmanu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













