- Hindi News »
- Entertainment »
- Prem Chopra Wanted To Be A Hero But He Became A Fearsome Villain
हीरो बनना चाहते थे प्रेम चोपड़ा, बन गए खूंखार विलेन, राज कपूर के साथ है ये खास रिश्ता
Prem Chopra Birthday: प्रेम चोपड़ा के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह थिएटर की ओर खिंच गए। मुंबई आकर अखबार में नौकरी की और संयोग से पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह से अभिनय की शुरुआत की।
- Written By: सोनाली झा

प्रेम चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Prem Chopra Birthday Special Story: प्रेम चोपड़ा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को हुआ था। वे लाहौर में पैदा हुए थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया। शिमला में ही उन्होंने पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनके पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा डॉक्टर बने या फिर कोई सरकारी अधिकारी, लेकिन प्रेम की दिलचस्पी रंगमंच में थी। वे थिएटर करने लगे और फिर नौकरी की तलाश में मुंबई आ गए। यहां रहकर उन्होंने एक अखबार में काम शुरू किया ताकि घर का गुजारा चलता रहे।
एक दिन लोकल ट्रेन में सफर करते वक्त एक अजनबी ने उनसे पूछा कि फिल्म में काम करोगे? तो प्रेम ने बिना सोचे ‘हां’ कर दी। उसी अजनबी के जरिए उन्हें पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ में काम करने का मौका मिला और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। यह फिल्म हिट रही और इसके बाद प्रेम चोपड़ा को हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे।
प्रेम चोपड़ा का करियर
साल 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी?’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई, जिसमें उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया। इसके बाद वे बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन बन गए। उनका डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा’ आज भी सिनेमा प्रेमियों की जुबां पर रहता है। प्रेम चोपड़ा ने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘शहीद’, ‘बॉबी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘गुप्त’, और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। प्रेम चोपड़ा ने कई हीरो वाले रोल भी किए, लेकिन दर्शकों ने उन्हें विलेन के रूप में ज्यादा पसंद किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- Tanuja Birthday Special: जब तनुजा की डांट से मुस्कुरा उठे देव आनंद, भूल गए अपनी टेंशन
राज कपूर के रिश्तेदार थे प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा साहब बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के दादा और दिग्गज एक्टर राज कपूर संग खास रिश्ता शेयर करते थे। दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे। राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने इस दुनिया को सालों पहले अलविदा कह दिया था। प्रेम चोपड़ा और राज कपूर की शादी एक ही घर में हुई थी। दोनों सगी बहनों को ब्याहकर घर ले आए थे और एक दूसरे के साडू भाई बन गए थे।
Prem chopra wanted to be a hero but he became a fearsome villain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
May 17, 2026 | 07:37 PMIPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
May 17, 2026 | 07:23 PMशाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
May 17, 2026 | 07:23 PMसमुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
May 17, 2026 | 07:19 PMLPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













