बेटे की मौत के बाद पिता ने 6 करोड़ की BMW कार कब्र के पास दफनाई, वीडियो वायरल

BMW Burial Video : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बेटे की मौत के बाद 6 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार उसकी कब्र के पास दफनाते नजर आ रहा है।
A grieving father buried a 6 crore BMW near his son’s grave, and the video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

BMW Car Viral Story : बेटे को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दर्द होता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पिता ने अपने बेटे की मौत के बाद ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिता ने करीब 6 करोड़ रुपये की नई बीएमडब्ल्यू कार अपने बेटे की कब्र के पास दफना दी। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भावुक भी हो रहे हैं और इस फैसले पर चर्चा भी कर रहे हैं।

बेटे की मौत के बाद जमीन में दफना दी उसकी कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने यह लग्जरी कार अपने बेटे को जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर दी थी। बेटे ने कभी महंगी कार की जिद नहीं की थी, लेकिन पिता ने प्यार में यह कीमती तोहफा खरीद लिया। कार घर आने के कुछ ही समय बाद बेटे की दुखद मौत हो गई।

इसके बाद जब भी पिता उस नई कार को देखते, उन्हें बेटे की याद आ जाती और उनका दिल भर आता। बताया जा रहा है कि कार उनके लिए खुशी नहीं बल्कि दर्द की याद बन गई थी।

जब बेटा ही नहीं रहा, तो कार का क्या मतलब

आखिरकार पिता ने फैसला किया कि जब बेटा ही नहीं रहा, तो कार का क्या मतलब। उन्होंने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया और नई बीएमडब्ल्यू कार को बेटे की कब्र के पास उतार दिया। इसके बाद कार के ऊपर कंक्रीट डाल दिया गया ताकि उसे दोबारा बाहर न निकाला जा सके।

पिता ने कार की चाबी भी उसी गड्ढे में फेंक दी। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग इसे पिता के बेशुमार प्यार की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भावनाओं में लिया गया बड़ा और असामान्य फैसला मान रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com