-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tanuja Birthday When She Scolding Made Dev Anand Smile And Forget His Tension
Tanuja Birthday Special: जब तनुजा की डांट से मुस्कुरा उठे देव आनंद, भूल गए अपनी टेंशन
- Written By: सोनाली झा
Tanuja Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा मुखर्जी आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बेबाक और बिंदास स्वभाव के लिए मशहूर तनुजा ने ‘छबीली’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।

तनुजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Tanuja Birthday Special Story: बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा तनुजा मुखर्जी अपने बेबाक स्वभाव और बिंदास अंदाज के लिए हमेशा जानी जाती रही हैं। तनुजा मुखर्जी का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ था। तनुजा आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। तनुजा न सिर्फ अपनी खूबसूरत मुस्कान और अभिनय के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनके स्पष्टवादी व्यक्तित्व ने भी उन्हें सबसे अलग बनाया। हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और अपनी अलग पहचान बनाई।
तनुजा का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जहां सिनेमा एक परंपरा की तरह था। उनकी मां शोभना समर्थ और बहन नूतन बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियां थीं। उनकी दादी रतन बाई और मौसी नलिनी जयवंत भी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नाम थे। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद तनुजा ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई। तनुजा ने महज सात साल की उम्र में ‘हमारी बेटी’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया। उनकी असली शुरुआत 1960 में आई फिल्म ‘छबीली’ से हुई, जिसका निर्देशन उनकी मां ने किया था। इसके बाद उन्होंने ‘ज्वेल थीफ’ में देव आनंद के साथ काम किया और यह जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।
देव आनंद से गहरी दोस्ती
तनुजा और देव आनंद की दोस्ती बेहद खास थी। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब थे कि तनुजा उन्हें खुलकर डांट भी देती थीं। उनका एक किस्सा मशहूर है, जो उनकी दोस्ती और तनुजा के बेबाक व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह किस्सा निर्देशक विजय आनंद की फिल्म ‘गाइड’ की शूटिंग का है। उस समय देव आनंद अपनी बीमार बहन को लेकर बेहद परेशान रहते थे और अक्सर शूटिंग के दौरान भी खोए-खोए रहते थे। हर कोई उनकी चिंता को समझता था, लेकिन कोई भी उनसे सीधे कुछ कहने की हिम्मत नहीं करता था।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
तनुजा की डांट बनी राहत
ऐसे में तनुजा ने बिना झिझक उनके पास जाकर कहा कि आप सिर्फ अपनी बहन के बारे में क्यों सोचते हैं? अपनी जिंदगी जियो और खुश रहो। देव आनंद उनके इस अंदाज से हैरान रह गए, लेकिन यही बात उनके दिल को छू गई। उन्होंने तनुजा को गले लगाकर कहा कि तुम एक अद्भुत इंसान हो। तनुजा के इस बेबाक व्यवहार ने देव आनंद को उस मुश्किल घड़ी में राहत दी। यह घटना न सिर्फ उनकी दोस्ती की गहराई को दिखाती है, बल्कि तनुजा के व्यक्तित्व को भी बखूबी बयां करती है।
Tanuja birthday when she scolding made dev anand smile and forget his tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













