- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- A 12 Year Old Boy Fabricated His Own Kidnapping Story Family And Police Worried
12 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, छोटी-सी मांग और परिवार-पुलिस परेशान
MP News : मध्य प्रदेश के गुना जिले में 13 फरवरी को 12 साल का एक बच्चा लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद वह मिला। इसके बाद उसके अपहरण की कहानी से पर्दा उठा, जिससे पुलिस और परिवार चौंक गए।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस और पीड़ित परिवार। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई।
Guna Boy Kidnapping Story : मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद की कमी और मासूमियत में बुनी गई खतरनाक साजिशों की पोल खोलती है। 12 साल के बच्चे ने नई साइकिल न मिलने की जिद में खुद के ही अपहरण का ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस से लेकर परिजनों तक के हाथ-पांव फूल गए।
गुना के रहने वाले सातवीं कक्षा के इस छात्र को लंबे समय से साइकिल की हसरत थी। माता-पिता ने जब मांग पूरी नहीं की तो उसने शुक्रवार को स्कूल की परीक्षा देने के बाद घर न लौटने का फैसला किया। जब शाम तक बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने बदहवास होकर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन शनिवार को बच्चा बिलोनिया गांव के पास एक पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिला।
पुलिस को सुनाई मनगढ़ंत कहानी
होश में आते ही उसने पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि स्कूल के बाहर कार सवार बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और यहां फेंक गए। हालांकि, पुलिस अधीक्षक प्रियंका मिश्रा की सूझबूझ और कड़ाई से पूछताछ के बाद बच्चे के बयानों की परतें उधड़ गईं। अंततः उसने कबूला कि वह सिर्फ परिवार को डराने के लिए पैदल वहां तक गया था और थकान की वजह से सो गया।
सम्बंधित ख़बरें
कांजुरमार्ग में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, रोहित खरात पर मामला दर्ज
टोल प्लाजा पर जाल, 19 किमी पीछा, समृद्धि महामार्ग पर अवैध विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार
क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद
अमरावती में बड़ी कार्रवाई: माया नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
भेदभाव का अहसास
बच्चे ने पूछताछ में एक गंभीर बात कही, उसे लगता था कि घर में उसकी बहनों की हर इच्छा पूरी की जाती है, जबकि उसकी मांगों को अनसुना कर दिया जाता है। उपेक्षा का यही भाव उसे इस खतरनाक कदम तक ले गया।
यह भी पढ़ें : Mumbai Child Kidnapping: 36 घंटे में 12 नाबालिग लापता होने की खबरें फर्जी, मुंबई पुलिस का खंडन
साजिशों का बढ़ता चलन
गुना की यह घटना इकलौती नहीं है। कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के ही इंदौर में एक छात्रा ने विदेश जाने के लिए और राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग छात्र ने अपने पिता से 30 लाख रुपए ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की झूठी तस्वीरें भेजी थीं। इन मामलों में भी समानता यही थी कि बच्चे अपनी किसी बड़ी मांग या असफलता को छिपाने के लिए किडनैपिंग को सबसे आसान रास्ता समझने लगे हैं।
A 12 year old boy fabricated his own kidnapping story family and police worried
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘Heer Ranjha’ में दिखेगा रोमांस का नया चेहरा! क्यूट चॉकलेटी ब्वॉय बनेगा रांझा, हीरोइन पर सस्पेंस बरकरार
Feb 15, 2026 | 03:57 PMदिल्ली ब्लास्ट में सबसे बड़ा खुलासा… डॉक्टरों ने बना लिया था नया आतंकी संगठन, क्या था मकसद?
Feb 15, 2026 | 03:53 PMठाणे मेट्रो-12 परियोजना को बड़ी सफलता, गोलवली स्टेशन पर 200वां यू-गर्डर स्थापित
Feb 15, 2026 | 03:51 PMठोस आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार, सूरज शिंदे की मौत पर हत्या का शक, 15 घंटे तक पुलिस स्टेशन में रहा शव
Feb 15, 2026 | 03:45 PMमुलशी में जमीन दिलाने के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, हिंजवड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला
Feb 15, 2026 | 03:42 PMअकोला में इंटरनेट की सुस्ती से डिजिटल सेवाएं ठप; सर्वर डाउन होने से ग्रामीण परेशान
Feb 15, 2026 | 03:41 PMIND vs PAK: इधर शुरू भी नहीं हुआ मुकाबला…उधर भारत ने दे दी मात, इंडिया A महिला टीम ने पाकिस्तान को पटका
Feb 15, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM














