-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Fauzi Accident Shoot Suspended Hyderabad Road Film Crew
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
- Written By: सोनाली झा
Prabhas Fauzi Accident: प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग से पहले हैदराबाद के पास सड़क हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। हादसे के बाद मेकर्स ने शूटिंग रोक दी है।

प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर हुआ बड़ा हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)
Prabhas Movie Fauzi Shoot: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही क्रू मेंबर्स एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके अब्दुल्लापुरमेट के पास हुई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट डिवाइडर से जा टकराया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चौटुप्पल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तुपरानपेट ब्रिज के पास हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वाहन चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
शूटिंग पर लगी अस्थायी रोक
इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में अक्सर लंबी यात्राएं और थकान शामिल होती है। इस दुखद हादसे के बाद फौजी के मेकर्स ने शूटिंग को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। प्रोडक्शन टीम ने मृतक के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कुछ समय के लिए काम स्थगित कर दिया है। साथ ही टीम प्रशासन और पुलिस की जांच में सहयोग कर रही है। हालांकि अभी तक फिल्म की टीम या प्रभास की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस घटना से पूरे यूनिट में शोक का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
ప్రభాస్ ‘ఫౌజీ’ మూవీ షూటింగ్లో ప్రమాదం.. ఒకరు మృతి! ‘ఫౌజీ’ షూటింగ్కు వెళ్తున్న ప్రొడక్షన్ వాహనానికి యాక్సిడెంట్ ఈ ఘటనలో ప్రొడక్షన్ యూనియన్కి చెందిన ఓ వ్యక్తి మృతి గాయపడిన మరో ఐదుగురికి సమీప ఆస్పత్రిలో చికిత్స రంగారెడ్డి జిల్లా అబ్దుల్లాపూర్మెట్ పరిధిలో చోటు చేసుకున్న… pic.twitter.com/BYv9t0UpY5 — BIG TV Breaking News (@bigtvtelugu) May 5, 2026
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास को आखिरी बार द राजा साब में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म स्पिरिट का इंतजार है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह हादसा न सिर्फ फिल्म यूनिट के लिए बड़ा झटका है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि ग्लैमर के पीछे काम करने वाले लोगों की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।
Prabhas fauzi accident shoot suspended hyderabad road film crew
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













