-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Watch Prabhas Sandeep Reddy Vanga In Theatre Viral Photos Spirit Movie
Dhurandhar 2 देखने थिएटर पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा, वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar 2 Movie: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा हाल ही में ‘धुरंधर 2’ देखने थिएटर पहुंचे थे। अब अंदर से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने देखी ‘धुरंधर 2’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Watching Sandeep Reddy And Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Spirit को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखने का मौका निकाला।
इस खास मौके पर उनके साथ मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद रहे। दोनों ने हैदराबाद में फिल्म का आनंद लिया और अब थिएटर के अंदर से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
थिएटर के अंदर की तस्वीरें हुईं वायरल
बताया जा रहा है कि प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने यह फिल्म हैदराबाद में स्थित अल्लू सिनेमाज में देखी। वायरल तस्वीरों में दोनों फिल्म के दौरान अलग-अलग अंदाज में नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
कुछ तस्वीरों में दोनों खड़े होकर स्क्रीन की ओर ध्यान से देखते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ फोटो में वे थिएटर की आखिरी सीट पर बैठकर फिल्म का आनंद लेते नजर आए। तस्वीरों में उनके चेहरे के भाव से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म उन्हें काफी पसंद आई।
‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
#Prabhas and @imvangasandeep watched #DhurandharTheRevenge at @AlluCinemas ,kokapet . pic.twitter.com/zfofK6n5SN — Prabhas Trends (@TrendsPrabhas) April 9, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन 1,041 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।
‘स्पिरिट’ को लेकर भी बढ़ी उत्सुकता
वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पहले दीपि को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में काम के घंटों और फीस से जुड़े मुद्दों के चलते उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली।
अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है, जो इस फिल्म के जरिए साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में प्रभास के साथ उनका पोस्टर भी पहले ही सामने आ चुका है।
ये भी पढ़ें- भूतिया थीम में बदला ‘लाफ्टर शेफ्स’ का किचन, राजपाल यादव की एंट्री और डांस ने मचाया धमाल
गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। अब उनकी अगली फिल्म ‘Spirit’ एक कॉप-एक्शन ड्रामा के रूप में 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Dhurandhar 2 watch prabhas sandeep reddy vanga in theatre viral photos spirit movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













