- Hindi News »
- Entertainment »
- Varun Dhawan Rickshaw Ride Video Deleted Reason News
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Varun Dhawan Ride: वरुण धवन ने मुंबई में रिक्शा राइड का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, लेकिन कुछ समय बाद उसे डिलीट कर दिया। डिलीट करने की वजह सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता तेज हो गई।
- Written By: सोनाली झा

वरुण धवन का रिक्शा वीडियो (फोटो-सोशल मीडिया)
Varun Dhawan Deleted Rickshaw Ride Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। लग्जरी AC कार को छोड़कर वरुण मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए। एक्टर ने इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वे पूरी मस्ती के मूड में दिखे।
वीडियो के बैकग्राउंड में एक्टर की फिल्म का गाना बज रहा था और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि रिक्शा राइड एकदम वाओ। हालांकि, यह वीडियो ज्यादा देर तक सोशल मीडिया पर नहीं रहा। कुछ ही समय बाद वरुण धवन ने इसे डिलीट कर दिया, जिससे फैंस के बीच जिज्ञासा बढ़ गई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर को अपना ही वीडियो हटाना पड़ा? फिलहाल इस बारे में वरुण की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
प्रमोशन स्टंट या प्राइवेसी का मामला
हालांकि, इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी पूरी तरह गायब नहीं होता। किसी यूजर ने इस वीडियो को सेव कर लिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया, जहां यह तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस इसे फिल्म प्रमोशन का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि शायद वीडियो में कोई ऐसी चीज थी, जिसे लेकर एक्टर ने बाद में उसे हटाना बेहतर समझा। ऐसे मामलों में अक्सर ब्रांडिंग, म्यूजिक राइट्स या पब्लिक रिएक्शन जैसे कारण भी सामने आते हैं, लेकिन जब तक आधिकारिक वजह नहीं आती, यह सिर्फ अटकलें ही रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
फिल्म रिलीज को लेकर भी चर्चा
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहले इसकी रिलीज डेट 22 मई तय की गई थी, लेकिन दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर हैं भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिलहाल, रिक्शा राइड का यह छोटा सा वीडियो भले ही डिलीट हो गया हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर वरुण धवन को एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया है।
Varun dhawan rickshaw ride video deleted reason news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
May 05, 2026 | 07:32 PMबंगाल में नए CM की शपथ ग्रहण में फंसेचा पेच! ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार, अब क्या करेंगे राज्यपाल?
May 05, 2026 | 07:28 PMममता दीदी की हार ने चौंकाया, जरांगे पाटिल का दावा, जनता ने वोट नहीं दिया, फिर भी कैसे जीती भाजपा?
May 05, 2026 | 07:26 PMबागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
May 05, 2026 | 07:20 PMसरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
May 05, 2026 | 07:15 PMमहाराष्ट्र के चना उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, केंद्र ने खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन की
May 05, 2026 | 07:13 PMGanga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














