- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Fans Did Abhishek With Milk Fans Went Crazy At The Teaser Launch Of Raja Saab
प्रभास के फैंस ने दूध से किया अभिषेक, राजा साब के टीजर लांच पर क्रेजी हुए प्रशंसक
प्रभास की बहुचर्चित फिल्म राजा साहब का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ तो फैंस क्रेजी हो गए। वह प्रभास के पोस्टर को दूध से नहलाते हुए नजर आ रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

प्रभास के राजा साब टीजर पर क्रेजी हुए फैंस, पोस्टर का दूध से किया अभिषेक
हैदराबाद में प्रभास की अपकमिंग फिल्म राजा साहब का टीजर लॉन्च किया गया। इस दौरान फैंस क्रेजी होते हुए नजर आए। उन्होंने प्रभास के पोस्ट का दूध से अभिषेक किया। ऐसे में प्रभास को लेकर उनके फैंस के बीच दीवानगी साफ तौर पर नजर आ रही थी, यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रभास के फैंस फिल्म राजा साहब का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म की रिलीजिंग डेट कई बार बदल चुकी है, लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म राजा साब 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
वीडियो में आप हैदराबाद के एक सिनेमाघर में टीजर लॉन्च का माहौल देख सकते हैं। टीजर लॉन्च के दौरान बड़ी संख्या में थिएटर के प्रांगण में प्रभास के फैंस नजर आ रहे हैं। प्रभास की फिल्म द राजा साहब का बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ है। इतना ही नहीं फैंस वहीं मौजूद छोटे पोस्टर का दूध से अभिषेक करते हुए नजर भी आए हैं। सिनेमाघर के बाहर बड़ी संख्या में प्रभास के फैंस की मौजूदगी यह दर्शा रही है कि प्रभास के फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म राजा साहब का इंतजार कर रहे हैं और अब राजा साहब को लेकर उनके इंतजार की घड़ियां कम हो गई है, यह कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा मिथुन ने रचाई थी श्रीदेवी से दूसरी शादी, योगिता बाली ने की थी सुसाइड की कोशिश
सम्बंधित ख़बरें
ये रेट बताएगा मेरा…भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को स्टेज पर मारी चप्पल, घटिया कमेंट पर दिखीं तमतमाई
फिल्म में सिर्फ ऐतिहासिक कहानी है, बांटने वाली नहीं…AR रहमान के आरोपों पर ‘छावा’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
पुरानी फिल्मों के फुटेज से कंप्लीट की गई थीं मधुबाला की पहली रंगीन फिल्म, मारने के दो साल बाद हुई रिलीज
पहली फिल्म रिलीज होते ही बन गई थीं सुपरस्टार…फिर कैसे बर्बाद हो गया भाग्यश्री का करियर, जानें क्या है वजह
प्रभास की फिल्म राजा साहब को मारुति ने डायरेक्ट किया है। वहीं पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले इसे बनाया जा रहा है। कार्तिक पलानी ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। वहीं फिल्म का म्यूजिक थमन एस है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहन और निधि अग्रवाल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋद्धि कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बनाई जा रही है। यह एक ही समय पर हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म करीब करीब 400 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुई है। ऐसे में मेकर्स को फिल्म से यह उम्मीद होगी की फिल्म हजार करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है ये आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
Prabhas fans did abhishek with milk fans went crazy at the teaser launch of raja saab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप: क्या है मामला? जानें उन बाबाओं की कहानी जिन्होंने दागदार किया ‘चोला’
Feb 23, 2026 | 01:30 PMनागपुर रचेगा इतिहास! देश की पहली ‘विमेन ओनली’ मनपा बनाने की तैयारी में भाजपा; हर बड़े पद पर होगी महिला
Feb 23, 2026 | 01:30 PMब्रेकअप के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं मूव ऑन? इन 5 टिप्स की मदद से एक्स को हमेशा के लिए कहें अलविदा
Feb 23, 2026 | 01:29 PMपुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाम रोकने की नई रणनीति, राजमार्ग पुलिस का एमएसआरडीसी को बड़ा प्रस्ताव
Feb 23, 2026 | 01:28 PMठाणे में गरीब महिलाओं से अंडाणु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, स्वास्थ्य विभाग सख्त, मंत्री आबिटकर ने दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 01:17 PMये रेट बताएगा मेरा…भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को स्टेज पर मारी चप्पल, घटिया कमेंट पर दिखीं तमतमाई
Feb 23, 2026 | 01:14 PMसैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Feb 23, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













