-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Poster Of Fukrey 3 Gang Released Trailer Of The Film Will Be Released On This Day
‘फुकरे 3’ गैंग का पोस्टर हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
- Written By: संदीप पांडे

Photo - faroutakhtar/Insta
मुंबई : फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस को जिस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था आखिर आज वो दिन आ ही गया।
मेकर्स ने आज, सोमवार को इस फ्रैंचाइजी फिल्म के कलाकारों का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। फ्रैंचाइजी के तीसरी किस्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) लीड रोल में नजर आएंगी। ऋचा चड्ढा के अलावा ‘फुकरे 3’ में पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह और वरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘फुकरे 3’ गैंग का पोस्टर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में सभी स्टार कास्ट का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, “फुकरे गैंग के साथ जुगाड़ की आखिरी डोज के लिए तैयार हो जाइए!” फिल्म ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को रिलीज होगा।
बता दें कि मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फुकरे 3’ के रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया है। पहले जहां ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। वहीं हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट प्रीपोन हुई है और अब ये फिल्म इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Poster of fukrey 3 gang released trailer of the film will be released on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














