छत्रपति संभाजीनगर : हत्या केस में नया मोड़, कोर्ट में हंगामा; आरोपियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Aurangabad Murder Case:संभाजीनगर में प्राध्यापक हत्या मामले की सुनवाई में आरोपियों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजा।
Chhatrapati Sambhajinagar: New Twist in Murder Case, Uproar in Court; Accused Level Serious Allegations Against Police
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर सेवानिवृत्त प्राध्यापक राजाभाऊ लेडि की हत्या प्रकरण के मुख्य आरोपियों विशाल राठौड़ व आकाश पवार पर पुलिस पर पिटाई करने व परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप मंगलवार को न्यायालय में लगाया।

आरोपियों के इस दावे के चलते न्यायिक सुनवाई में पांच घंटे विलंब हुआ। उधर, न्यायालय ने मुख्य आरोपी विशाल को 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर व आकाश पवार को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश ने चेंबर में ले जाकर जांच करने के बाद एक आरोपी को चिकित्सा जांच के लिए घाटी अस्पताल में भेजने के बाद इस प्रक्रिया में 5 घंटे बीते।

जिला व सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एआर उच्चले ने आरोपियों से जब पूछा कि क्या उनकी कोई शिकायत है, पर विशाल व आकाश ने पुलिस के खिलाफ पिटाई की शिकायत की।

महिला के बैंक खाते में भेजे 25 लाख

संज्ञान लेकर न्यायमूर्ति आरोपियों को चैबर में लेकर गए, ताकि यह देखा जाए कि उनके शरीर पर कोई पिटाई के निशान है या नहीं, जांच पड़ताल के दौरान विशाल के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले, हालांकि, आकाश के हाथ पर लाल निशान दिखाई देने पर उसकी चिकित्सा जांच के लिए घाटी अस्पताल में भेजा गया पुलिस ने एक रीलस्टार महिला को पूछताछ के लिए बुलाने के साथ ही उसका बैंक खाता भी जांचा जिसमें पता चला कि 2024 में प्राध्यापक लोंढे व महिला के बीच 25 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है।

साजिश के तहत प्राध्यापक लोंढे की हत्या के बाद मुख्य आरोपी विशाल ने शहर के नामी अधिवक्ताओं से मुलाकात की थी, ताकि कानूनी पचड़े से बचा जा सके। लोंढे व विशाल के बीच गत 6 महीनों से विवाद जारी होने की बात भी सामने आई सुनवाई के दौरान आरोपियों के चेहरों पर पाश्चाताप के भाव बिल्कुल नहीं थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com