Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pawan Singh: पवन सिंह को भोजपुरी का रियल हीरो बता रहे फैंस, ‘सइयां सेवा करे’ रिलीज होते ही हुआ हिट

Saiyan Seva Kare: 'सइयां सेवा करे' गाना बुधवार सुबह करीब 7 बजे माही मूवीज प्रजेंट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। रिलीज के कुछ ही देर में गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 27, 2025 | 05:45 PM

पवन सिंह का नया गाना 'सइयां सेवा करे' रिलीज, फैंस बोले- 'भोजपुरी का रियल हीरो यही है'

Follow Us
Close
Follow Us:

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जब भी फिल्मी पर्दे पर कुछ नया लाते हैं तो फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। चाहे वह किसी फिल्म रिलीज की अनाउंसमेंट हो, लाइव परफॉर्मेंस हो या फिर उनका नया गाना… पवन सिंह का हर प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर गॉसिप का विषय बन जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बुधवार सुबह उनका गाना ‘सइयां सेवा करे’ रिलीज हो गया। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इस नए भोजपुरी गाने का पोस्टर शेयर किया और फैंस से इसे देखने की अपील की।

गाने की शुरुआत में पवन सिंह एकदम हीरो वाले अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। ओपनिंग शॉट्स ही इतने फिल्मी और दमदार हैं कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। इसके बाद वह बाइक साइड में लगाकर फोन देखने लगते हैं और तभी अंजलि राघव की एंट्री होती है। वह बाइक के मिरर में खुद को निहारती हैं। यह देख पवन सिंह उन पर पूरी तरह फिदा हो जाते हैं। इसके बाद का पूरा गाना इसी के इर्द-गिर्द घूमता है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की ओवरएक्टिंग पर भड़के लोग, यूजर्स ने बताया चापलूस

अंजलि मिनी स्कर्ट में गिरा रही हैं बिजली

गाने में अंजलि राघव ने भी अपने अलग-अलग लुक्स से दर्शकों का ध्यान खींचा। कहीं वह पारंपरिक साड़ी में दिखीं तो कहीं सूट में। एक सीन में अंजलि मिनी स्कर्ट में बेहद बोल्ड दिखाई दीं। वहीं पवन सिंह भी अपने लुक को लेकर कोई समझौता नहीं करते। उनका स्टाइलिश हेयरकट, ब्रांडेड जैकेट और कूल सनग्लासेस उनके लुक्स को चार चांद लगाते दिखा।

यट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुआ गाना

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस के रिएक्शन आने लगे और कमेंट्स की बारिश शुरू हो गई। किसी ने लिखा, “पवन भइया तो हर बार दिल जीत लेते हैं,” तो कोई बोला, “भोजपुरी में अगर कोई असली हीरो है तो वो पवन सिंह हैं!”

यूजर्स सोशल मीडिया पर दे रहे रिएक्शन

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंजलि राघव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका ग्लैमरस लुक इस गाने को और भी खास बना देता है। वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भइया को तो पहली नजर में ही प्यार हो गया, हमको तो अभी तक कोई घास भी नहीं डालता!”

Pawan singh new bhojpuri song saiyan seva kare release and trending on you tube

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • actor pawan singh
  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की ओवरएक्टिंग पर भड़के लोग, यूजर्स ने बताया चापलूस

2

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई, DDLJ गाने पर किया रोमांस

3

श्रुति हासन के साथ किया था डेब्यू, 2 फिल्मों के बाद छोड़ा एक्टिंग का सफर, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल

4

अनिल कपूर को भाया श्रीलंका का नजारा, सोशल मीडिया पर शेयर कीं शानदार फोटोज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.